चौखुटिया: पुल का कार्य अधूरा छोड़ने पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चौखुटिया, अमृत विचार। तहसील के खौला मोटर मार्ग पर खटगीड़ा गधेरे पर बन रहे मोटर पुल का कार्य आधा-अधूरा छोड़ दिए जाने से ग्रामीणों में गुस्सा व्याप्त है। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य पूरा करने की माग को लेकर धरना प्रदर्शन किया और शीघ्र कार्य पूरा न होने पर आंदोलन का चेतावनी दी है। तहसील के …

चौखुटिया, अमृत विचार। तहसील के खौला मोटर मार्ग पर खटगीड़ा गधेरे पर बन रहे मोटर पुल का कार्य आधा-अधूरा छोड़ दिए जाने से ग्रामीणों में गुस्सा व्याप्त है। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य पूरा करने की माग को लेकर धरना प्रदर्शन किया और शीघ्र कार्य पूरा न होने पर आंदोलन का चेतावनी दी है।

तहसील के तड़ागताल से खौला गांव को जोड़ने वाले मोटर मार्ग के खटगीड़ा गधेरे पर बीते दो साल से पुल निर्माण कार्य चल रहा है, लेकिन कार्य आज भी आधा-अधूरा पड़ा है। बीते कुछ महीनों से कार्य ठप पड़ा है। बार बार मांग के बाद भी कोई प्रगति न होने से ग्रामीणों का धैर्य का बांध टूट गया। उन्होंने सुबह तड़ागेश्वर महादेव मंदिर परिसर में एकत्र होकर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। दोपहर दो बजे तक धरना भी दिया।

इस दौरान वक्ताओं ने कार्यदायी विभाग समेत शासन प्रशासन पर क्षेत्र की उपेक्षा करने का आरोप लगाया। कहा कि पुल का निर्माण पूर्ण न हो पाने से बरसात के सीजन में लोगों को आवागमन में खासी दिक्कतें उठानी पड़ती हैं। कभी-कभी पुल के अभाव में गांवों का संपर्क टूट जाता है। खोला मोटर मार्ग निर्माण के दौरान क्षतिग्रस्त नहरों का निर्माण न होने पर भी उन्होंने आक्रोश व्यक्त किया। सभी ने एक स्वर में  शीघ्र कार्य शुरू करने की पुरजोर मांग की।

इस दौरान बालम सिंह नेगी, निर्मल प्रकाश, नरेंद्र गिरि गोस्वामी, पूर्व जिपंस शिव कुमार, दिगंबर नेगी, हरी राम, खीम सिंह मेहरा, श्याम सिंह, कुंदन गोस्वामी, भुवन मेहरा, राम सिंह, नंदन सिंह, हेम आर्य, प्रधान चंद्रा व राहुल सिंह समेत आसपास के गांवों के लोगों ने भागीदारी की।

 

संबंधित समाचार