…जब प्रियंका गांधी के काफिले में घुस गया भेड़ों का झुंड

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक दिवसीय दौरे पर आयीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के काफिले में उस समय भेड़ों का झुंड घुस गया जब वह कड़े सुरक्षा घेरे में यमुना नदी के किनारे निषाद समुदाय के लोगों से मिलने जा रही थीं। घूरपुर थाना क्षेत्र के बसवार गांव से करीब डेढ़ से …

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक दिवसीय दौरे पर आयीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के काफिले में उस समय भेड़ों का झुंड घुस गया जब वह कड़े सुरक्षा घेरे में यमुना नदी के किनारे निषाद समुदाय के लोगों से मिलने जा रही थीं। घूरपुर थाना क्षेत्र के बसवार गांव से करीब डेढ़ से दो किलोमीटर दूर यमुना नदी किनारे गत 4 फरवरी को पुलिस ने कथित बालू खनन मामले को लेकर वहां के कुछ पुरूष, महिलाओं और बच्चों के साथ मारपीट करने के बाद करीब 18 नाव को तोड़ दिया था।

बसवार निवासी गेंदालाल पाल पहले से ही कछार में भेड़ों को चरा रहा था। भेड़ें घास चरने में मशगूल थीं। इतने में प्रियंका गांधी का काफिला पहुंच गया। काफिले को देख कर भेड़ों में भगदड़ मच गयी और कई भेड़ें उनके काफिले के बीच घुस गयीं। गेंदालाल ने बताया कि उन्हें कुछ पता ही नहीं चला कि अचानक क्या हो गया। कुछ लोगों ने बताया कि इन्दिरा गांधी नातिन आयी हैं। उसने बताया कि उनसे अधिक उसे अपने भेड़ों की चिंता थी कि कहीं वह भीड़ में खो न जाएं। उन्होंने बताया कि भीड़ में भेड़ों को पकड़ने के लिए घुसने पर सुरक्षा में चल रहे जवानों ने धक्का भी दे दिया दिया।

एक सवाल के जवाब में गेंदालाल ने बताया कि मैंने उनको देखने का जरा भी प्रयास नहीं किया क्योंकि मेरी भेड़ें भीड़ में चली गयीं और उनके खोने का डर सता रहा था। जब काफिला वहां से आगे निकल गया तब उसने राहत की सांस ली। उन्होंने बताया कि अगर उसे पता होता कि प्रियंका गांधी का काफिला कछार में भी आ सकता है तो अपनी भेड़ों को कुछ दूर रखता।

संबंधित समाचार