बरेली: शादी के बाद प्रेमिका का किया अपहरण, उत्तराखंड ले जाकर किया दुष्कर्म
अमृत विचार, बरेली। युवती के प्रेमी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। आरोप है कि बाद में प्रेमी ने शादी करने से इंकार कर दिया जिसके बाद परिवार के लोगों ने युवती की शादी दूसरे युवक से कर दी। अब युवती का प्रेमी उसकी अश्लील वीडियो वायरल करने की …
अमृत विचार, बरेली। युवती के प्रेमी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। आरोप है कि बाद में प्रेमी ने शादी करने से इंकार कर दिया जिसके बाद परिवार के लोगों ने युवती की शादी दूसरे युवक से कर दी। अब युवती का प्रेमी उसकी अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे अगवा करके उत्तराखंड ले गया।
जहां उसके साथ चार दिन तक बंधक बनाकर दुष्कर्म किया गया। युवती ने जब प्रेमी से शादी की जिद की तो उसकी पिटाई करने के बाद आरोपी उसे ससुराल के बाहर छोड़कर फरार हो गया। युवती ने थाने पहुंचकर प्रेमी से शादी करने की जिद की। इसके बाद भी प्रेमी शादी करने को तैयार नहीं हुआ। इस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इज्जतनगर थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसका बिथरी चैनुपर के पुरनापुर गांव निवासी रंजीत से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी दौरान प्रेमी ने उसे शादी करने का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म किया। प्रेमी ने अपने मोबाइल में उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली लेकिन बाद में परिवार के लोगों ने शादी की बात की तो आरोपी ने इंकार कर दिया।
युवती के परिवार के लोगों ने बाद में उसकी शादी दूसरी जगह कर दी। अब आरोपी उसे शादी से पहले की अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर फिर से शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। युवती ने बताया कि मंगलवार को उसकी ससुराल में कोई नहीं था। इसी बीच उसका प्रेमी अपने साथियों के साथ उसे कार में जबरन बिठाकर हल्द्वानी ले गया। जहां आरोपी ने बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब पीड़िता ने शादी करने को कहा तो आरोपी ने उसकी पिटाई कर दी और पांचवें दिन ससुराल के बाहर छोड़कर भाग गया। युवती की तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।
