Bigg Boss 14 : रुबीना दिलैक ने जीती बिग बॉस 14 की ट्रॉफी, इनाम में मिले 36 लाख रुपये
टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक ने गायक राहुल वैद्य को मात देकर बिग बॉस 14 की ट्रॉफी जीत ली हैं। शो के होस्ट सलमान खान ने विजेता के नाम का ऐलान किया। ट्रॉफी के अलावा विनर रुबीना को 36 लाख रुपये की धनराशि भी इनाम के तौर पर दी गयी। विनर रुबीना दिलैक का नाम अनाउंस …
टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक ने गायक राहुल वैद्य को मात देकर बिग बॉस 14 की ट्रॉफी जीत ली हैं। शो के होस्ट सलमान खान ने विजेता के नाम का ऐलान किया। ट्रॉफी के अलावा विनर रुबीना को 36 लाख रुपये की धनराशि भी इनाम के तौर पर दी गयी। विनर रुबीना दिलैक का नाम अनाउंस करने के बाद फैंस में खुशी की लहर दौड़ गई है।
‘शक्ति: अस्तित्व के अहसास की’ और ‘छोटी बहू’ जैसे पॉप्युलर सीरियलों में नजर आ चुकीं रुबीना दिलैक ने अपने फैन्स को सपोर्ट के लिए शुक्रिया देते हुए वीडियो में कहा है कि उनके पास इस प्यार और सपोर्ट के लिए थैंक्स कहने के लिए शब्द नहीं हैं। वीडियो शेयर करते हुए रुबीना ने लिखा, ‘बहुत सारा शुक्रिया’।
देखें रुबीना का वीडियो
140 दिन तक चली तीखी बहसों, लड़ाइयों और ड्रामे के बाद रुबीना दिलैक, राहुल वैद्य, अली गोनी, निक्की तम्बोली और राखी सावंत फाइनल में पहुंचे थे। राखी ने ऑप्शन में दिए गए 14 लाख रुपए लेकर शो छोड़ दिया। वहीं अली गोनी को सबसे कम वोट मिले, इसलिए वे शो से बाहर हो गए। आखिरी एलीमिनेशन में निक्की तंबोली बाहर हुईं।रुबीना दिलैक ने गायक राहुल वैद्य को मात देकर बिग बॉस 14 की ट्रॉफी जीत ली।
शो डांस दीवाने का ऐलान
सलमान ने शो में माधुरी दीक्षित से वीडियो कॉल पर बात की। जहां माधुरी ने अपने अपकमिंग डांस रियलिटी शो डांस दीवाने का ऐलान किया। शो के जज धर्मेंन्द्र येलांडे और तुषार भी शो पर कुछ कंटेस्टेंट के साथ पहुंचे। यह शो कलर्स पर बिग बॉस के टाइम स्लॉट पर ही आएगा।
इन कंटेस्टेंट्स से शुरू हुआ था शो
शो की शुरुआत 12 कंटेस्टेंट्स से हुई थी। इनमें रुबीना दिलैक, राहुल वैद्य, अभिनव शुक्ला, जैस्मीन भसीन, शहजाद देओल, सारा गुरपाल सिंह, जान कुमार सानू, एजाज खान, पवित्रा पुनिया, निक्की तंबोली ओर निशांत मलखानी शामिल थे। इसी के साथ घर में गौहर खान, सिद्धार्थ शुक्ला और हिना खान भी बतौर सुपर सीनियर्स घर में दाखिल हुए।
