मुरादाबाद: पोर्टल की जनसुनवाई में सदर तहसील अव्वल
मुरादाबाद, अमृत विचार। प्रदेश सरकार की ऑनलाइन शिकायत प्रणाली जनसुनवाई पोर्टल (आइजीआरएस) पर शिकायतों के निस्तारण में सदर तहसील ने बाजी मारी है। जनवरी की जारी रैकिंग में सदर तहसील का दबदबा बरकरार दिखा है। नवंबर माह में भी यह रिकार्ड मुरादाबाद के नाम था। समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण शिकायतों के निस्तारण के आधार पर हुआ …
मुरादाबाद, अमृत विचार। प्रदेश सरकार की ऑनलाइन शिकायत प्रणाली जनसुनवाई पोर्टल (आइजीआरएस) पर शिकायतों के निस्तारण में सदर तहसील ने बाजी मारी है। जनवरी की जारी रैकिंग में सदर तहसील का दबदबा बरकरार दिखा है। नवंबर माह में भी यह रिकार्ड मुरादाबाद के नाम था।
समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण शिकायतों के निस्तारण के आधार पर हुआ है। सदर तहसील की जनसुनवाई पोर्टल पर भेजे गए प्रकरणों का मुख्यमंत्री कार्यालय से मूल्यांकन किया जाता है। जनवरी माह में भी प्रदेश की सभी तहसीलों में तहसील मुरादाबाद की कार्रवाई 100 प्रतिशत रही है, जिसके आधार पर प्रदेश में तहसील का रैंक प्रथम रहा।
पोर्टल की शिकायतों को कार्यालय में गठित आइजीआरएस अनुभाग के जरिए अधिकारियों को आनलाइन भेजी जाती हैं। इसके आधार पर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण आख्याएं उस अधिकारी से लेकर समय के भीतर शिकायतों का निस्तारण होता है। सभी श्रेणियों में पूर्ण अंक प्राप्त करते हुए 90 में से 90 अंक प्राप्त कर तहसील को प्रथम रैंक दिलाने दिलाने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों की मेहनत की प्रशंसा की गयी है।
शासन इस विधि की शिकायतों को गुणवत्ता और समयबद्धता की कसौटी पर कसता है। निस्तारण के लिए सात और 15 दिन का समय निर्धारित है। हम प्रयास करके शिकायत करने वाले को संतुष्ट करते हैं। जिससे दोबारा शिकायत की नौबत नहीं आती है। हम निस्तारण के दोनों मानकों का पालन करते हैं। इससे दूसरी बार सदर तहसील को सराहना मिली है।-प्रेरणा सिंह, उपजिलाधिकारी (आईएएस)
