दादर और नागर हवेली के सांसद मोहन डेलकर होटल में मृत मिले, खुदकुशी की आशंका
मुंबई। दादरा और नागर हवेली के सांसद मोहन डेलकर मुंबई के एक होटल में मृत पाए गए हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि केंद्रशासित प्रदेश दादरा और नागर हवेली से सांसद 58 वर्षीय डेलकर का शव दक्षिणी मुंबई के मरीन ड्राइव के एक होटल में मिला। वह सात बार …
मुंबई। दादरा और नागर हवेली के सांसद मोहन डेलकर मुंबई के एक होटल में मृत पाए गए हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि केंद्रशासित प्रदेश दादरा और नागर हवेली से सांसद 58 वर्षीय डेलकर का शव दक्षिणी मुंबई के मरीन ड्राइव के एक होटल में मिला। वह सात बार सांसद रहे थे।
अधिकारी ने निर्दलीय सांसद के शव के पास से गुजराती में लिखा एक सुसाइड नोट मिलने की खबरों पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। डेलकर मई 2019 में सातवीं बार सांसद निर्वाचित होकर संसद पहुंचे थे। वह कार्मिक, लोक शिकायत, विधि एवं न्याय मामलों संबंधी लोकसभा की स्थायी समिति के सदस्य थे। वहीं वह गृह मंत्रालय संबंधी निम्न सदन की सलाहकार समिति के सदस्य थे।
