Bigg Boss 14 : हिना खान-सिद्धार्थ शुक्ला सहित इन स्टार्स ने रुबीना को दी बधाई, किसी ने कहा ‘लिटिल पटाखा’ तो…..
सोमवार रात रुबीना दिलैक ‘बिग बॉस 14’ की विनर बन गई है। शो के होस्ट सलमान खान ने विजेता के नाम का ऐलान किया। ट्रॉफी के अलावा विनर रुबीना को 36 लाख रुपये की धनराशि भी इनाम के तौर पर दी गयी। वहीं सोशल मीडिया पर रुबीना दिलैक के फैंस जीत का जश्न मना रहे …
सोमवार रात रुबीना दिलैक ‘बिग बॉस 14’ की विनर बन गई है। शो के होस्ट सलमान खान ने विजेता के नाम का ऐलान किया। ट्रॉफी के अलावा विनर रुबीना को 36 लाख रुपये की धनराशि भी इनाम के तौर पर दी गयी। वहीं सोशल मीडिया पर रुबीना दिलैक के फैंस जीत का जश्न मना रहे हैं। टीवी जगत में भी खुशी का माहौल है। टीवी के सितारे लगातार रुबीना दिलैक को जीत की बधाईयां दे रहे हैं। इस लिस्ट में विकास गुप्ता, सिद्धार्थ शुक्ला, हिना खान और काम्या पंजाबी जैसे सितारों का नाम शामिल है।
हिना खान ने ट्वीट कर दी बधाई
हिना खान ने भी रुबीना को बधाई देते हुए ट्वीट किया, ‘ रूबी, रूबी, रुबीना, सुपर प्रॉउड है टीम हीना, बधाई और प्यार
Ruby Ruby Rubiiiiiinaaaaaa
Super proud hai Team Hiiiiiinnnnaaaaa
Congratulations Love @RubiDilaik https://t.co/NFVDTxlfSJ— Hina Khan (@eyehinakhan) February 21, 2021
सिद्धार्थ शुक्ला ने दी रुबीना को बधाई
रुबीना दिलैक को बिग बॉस की विनर बनने पर सिद्धार्थ शुक्ला ने ट्वीट कर बधाई दी। उन्होंने लिखा है, बिग बॉस 14 जीतने पर रुबीना बधाई, तुमने बहुत अच्छा खेला।
Congratulations @RubiDilaik for winning BB 14 … well played ?
— Sidharth Shukla (@sidharth_shukla) February 21, 2021
गौहर खान ने भी रुबीना को विनर बनने पर दी बधाई
गौहर खान ने भी ट्वीट कर रुबीना को उनकी जीत की बधाई दी। उन्होंने लिखा है, सुपर प्रॉउड रुबीना, आप ने बहुत अच्छा खेला।
First person to have announced the winner I saw …… congratulations @RubiDilaik …. it was u through out . #BB14 . Well played @rahulvaidya23 u did extremely well . ? super proud of you . ⭐️
— Gauahar Khan (@GAUAHAR_KHAN) February 21, 2021
करणवीर बोहरा ने दी बधाई
करणवीर बोहरा ने ट्वीट कर लिखा है,’ यू लिटिल पटाखा, बधाई हो।
Well played @AlyGoni and @nikkitamboli congratulations in being in the #top5 #BiggBoss14GrandFinale and going thru this crazy #rollercoster of #BiggBoss14 you guys have gained a lot of love I see #omnamoshivaya
— Kaaranvir Bohra (@KVBohra) February 21, 2021
