विश्व टेनिस रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों के स्थान में आई गिरावट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। वर्ष के पहले ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन की समाप्ति के बाद सोमवार को जारी ताजा विश्व टेनिस रैंकिंग में भारतीयों के स्थान में गिरावट आई है। भारतीय खिलाड़ियों का ऑस्ट्रेलियन ओपन में प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था और एकल तथा युगल वर्गाें में भारत की चुनौती पहले ही दौर में समाप्त हो गई …

नई दिल्ली। वर्ष के पहले ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन की समाप्ति के बाद सोमवार को जारी ताजा विश्व टेनिस रैंकिंग में भारतीयों के स्थान में गिरावट आई है। भारतीय खिलाड़ियों का ऑस्ट्रेलियन ओपन में प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था और एकल तथा युगल वर्गाें में भारत की चुनौती पहले ही दौर में समाप्त हो गई थी।

भारत के शीर्ष एकल खिलाड़ी सुमित नागल को चार स्थान का नुकसान उठाना पड़ा और वह 148वें स्थान पर खिसक गए। प्रजनेश गुणेश्वरण को सात स्थान का नुकसान उठाना पड़ा है और वह 138वें नंबर पर खिसक गए हैं।

रामकुमार रामनाथन 10 स्थान के नुकसान के साथ 200वें नंबर पर पहुंच गए हैं। युगल में रोहन बोपन्ना एक स्थान गिर कर 40वें नंबर पर पहुंच गए हैं, जबकि दिविज शरण का 65वां स्थान बना हुआ है।

संबंधित समाचार