हल्द्वानी: शहर में 13 ट्रैफिक सिग्नल का प्लान, अब बेवजह नहीं लगेगा जाम
हल्द्वानी, अमृत विचार। शहर में डेढ़ माह के भीतर 13 ट्रैफिक सिग्नल लगाए जाएंगे। अत्याधुनिक ट्रैफिक सिग्नल की यह खेप हल्द्वानी पहुंच गई है। पुलिस मुख्यालय ने कार्यदायी संस्था को 31 मार्च तक सिग्नल लगाने की डेडलाइन दी है। यानी पहली अप्रैल से महानगर का यातायात सिग्नल के इशारे पर चलेगा। इससे स्थानीय नागरिकों, यात्रियों …
हल्द्वानी, अमृत विचार। शहर में डेढ़ माह के भीतर 13 ट्रैफिक सिग्नल लगाए जाएंगे। अत्याधुनिक ट्रैफिक सिग्नल की यह खेप हल्द्वानी पहुंच गई है। पुलिस मुख्यालय ने कार्यदायी संस्था को 31 मार्च तक सिग्नल लगाने की डेडलाइन दी है। यानी पहली अप्रैल से महानगर का यातायात सिग्नल के इशारे पर चलेगा। इससे स्थानीय नागरिकों, यात्रियों और पर्यटकों को अव्यवस्थित जाम और बेतरतीब यातायात से मुक्ति मिलेगी।
एसपी ट्रैफिक देवेंद्र पींचा ने बताया कि नगर के नारीमन तिराहा, हाईडिल तिराहा, डिग्री कॉलेज तिराहा, नैनीताल ड्रिस्ट्रिक कोऑपरेटिव बैंक तिराहा, आईटीआई तिराहा, टीपीनगर तिराहा, अल्मोड़ा अर्बन तिराहा, पीलीकोठी तिराहा, लालडांठ तिराहा, सेंट्रल अस्पताल तिराहा, कुसुमखेड़ा तिराहा पर 11 सिग्नल लगाने का काम प्रस्तावित है। तकनीकी कारणों के चलते ओके होटल और सिंधी तिराहे पर सिग्नल लगाने का प्रस्ताव खारिज कर दिया है।
बुधवार को दो नए स्थलों पर सिग्रल लगाने के लिए संबंधित विभागों की बैठक होगी। इसके बाद नए प्रस्तावित स्थलों पर फैसला होगा। संभवतया मंडी बाइपास और तीनपानी बाइपास तिराहे पर सिग्नल लग सकते हैं। इससे पहले सोमवार को हल्द्वानी में ट्रैफिक सिग्नल स्थापना के लिए अनुबंधित संस्था साजोसामान के साथ पहुंच चुकी है।
