रुद्रपुर: 31वीं वाहिनी पीएसी में तैनात महिला कांस्टेबल ने किया आत्महत्या का प्रयास

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। रुद्रपुर की 31वीं वाहिनी पीएसी में तैनात महिला कांस्टेबल ने अपने शरीर पर पेट्रोल डालकर आत्महत्या का प्रयास किया है। जिसके बाद महिला कांस्टेबल आग में बुरी तरह झुलस गई। घायल महिला सिपाही को रुद्रपुर स्थित जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां से उसे डॉक्टर ने हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया है। …

रुद्रपुर, अमृत विचार। रुद्रपुर की 31वीं वाहिनी पीएसी में तैनात महिला कांस्टेबल ने अपने शरीर पर पेट्रोल डालकर आत्महत्या का प्रयास किया है। जिसके बाद महिला कांस्टेबल आग में बुरी तरह झुलस गई। घायल महिला सिपाही को रुद्रपुर स्थित जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां से उसे डॉक्टर ने हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया है।
बताया जा रहा है कि महिला सिपाही एकता चौधरी के पति का कुछ वर्ष पहले देहांत हो गया था जिसके बाद एकता चैधरी को पति के जगह नौकरी मिली थी मंगलवार को एकता चौधरी रुद्रपुर स्थित अपने आवास हंस विहार कॉलोनी में थी। इसी बीच उन्होने अपनी स्कूटी से पेट्रोल निकाल कर अपने ऊपर डाल लिया और खुद को ही आग लगा दी।
यह देख आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए किसी तरह आग को बुझाया गया और उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार के बाद हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। महिला कांस्टेबल के आत्महत्या के प्रयास की सूचना मिलते ही 31 वी वाहिनी पीएसी के सेनानायक दद्दन पाल और कोतवाली पुलिस जिला अस्पताल पहुंची।
31 वी वाहिनी पीएसी के सेनानायक दद्दन पाल ने बताया कि उन्होने अपने घर पर आत्महत्या का प्रयास किया है। आत्महत्या के प्रयास किये जाने का स्पष्ट कारण अभी पता नही है। उधर, सिओ सिटी अमित कुमार ने बताया कि मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।

संबंधित समाचार