विकास कार्य: प्रदेश में 15वें, मंडल में पहले स्थान पर रहा मुरादाबाद
मुरादाबाद, अमृत विचार। मुख्यमंत्री प्राथमिकता विकास कार्यक्रम की प्रदेश रैकिंग में अपना जनपद 15वें स्थान पर रहा, जबकि मंडल में इसे प्रथम स्थान हासिल हुआ है। चार माह पूर्व अक्टूबर में प्रदेश रैकिंग में जनपद का 68 वां स्थान था। चार माह में विभागों के साथ तालमेल बैठाकर जिले में कराए गए विकास कार्यों को …
मुरादाबाद, अमृत विचार। मुख्यमंत्री प्राथमिकता विकास कार्यक्रम की प्रदेश रैकिंग में अपना जनपद 15वें स्थान पर रहा, जबकि मंडल में इसे प्रथम स्थान हासिल हुआ है। चार माह पूर्व अक्टूबर में प्रदेश रैकिंग में जनपद का 68 वां स्थान था। चार माह में विभागों के साथ तालमेल बैठाकर जिले में कराए गए विकास कार्यों को सफलता पूर्वक कराने से प्रदेश में जनपद की रैंकिग बेहतर हुई है।
19 अक्टूबर को आए नए मुख्य विकास अधिकारी आनंद वर्धन ने जनपद के तमाम विभाग के अफसरों के साथ सामंजस्य बैठाते हुए मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाले विकास कार्यों को पूरा करने की शुरूआत कराई थी। जनपद की रैकिंग में आए सुधार पर उन्होंने बताया कि अक्टूबर में जनपद की प्रदेश में रैकिंग 68 थी।
19 अक्टूबर को कार्यभार संभालने के बाद सभी विभागों के कार्यों का सघन पर्यवेक्षण किया गया। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में सभी विभागों केअफसरों की मेहनत की बदौलत प्रदेश में जनपद की रैंकिग 68 से बढ़ते हुए नवंबर में 34वें तथा दिसंबर में 34 से 28 वें स्थान पर पहुंच गई। इसके बाद जनवरी रैकिंग में अपना जनपद प्रदेश में 15वें और मंडल में पहले स्थान पर पहुंच गया।
मुख्यमंत्री प्राथमकिता में कराए गए कार्य
1-मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के तहत दिसंबर 2020 तक 597 सामूहिक विवाह हुए। शादी अनुदान योजना के तहत अक्टूबर 2020 तक प्राप्त आवेदन 874 के सापेक्ष कोई आवेदन पत्र निस्तारित नहीं किया गया था। जनवरी 2021 तक 297 आवेदन पत्र निस्तारित किए जा चुके हैं। बाकी आवेदन की निस्तारण की प्रक्रिया चल रही है।
2- बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा आपरेशन कायाकल्प के तहत अवस्थापना सुविधाओं का संतृप्ती के लक्ष्य 1408 विद्यालयों के सापेक्ष अक्टूबर 2020 में 149 विद्यालयों का कायाकल्प किया गया,जो कि जनवरी माह 2021 तक बढ़कर 738 विद्यालयों में किया जा चुका है।
3- प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत अक्टूबर 2020 तक प्रेषित किए गए आवदेनों के सापेक्ष 37 आवेदन बैंक द्वारा स्वीकृत करते हुए 16 आवेदकों को मार्जिन मनी वितरित की गई। जनवरी 2021 तक 66 आवेदन स्वीकृत करते हुए 34 आवेदकों को मार्जिन मनी वितरित की जा चुकी है।
4- सहकारिता विभाग द्वारा अल्पकालीन ऋण वसूली के तहत अक्टूबर 2020 तक कुल मांग 10751.88 के सापेक्ष 9260.77 की वसूली की गई। जनवरी 2021 तक कुल मांग 11148.76 के सापेक्ष 10.000.32 लाख की वसूली की गई।
5- आरकेवीवाई योजना के तहत अक्टूबर 2020 तक पांच गोदामों के सापेक्ष दो का निर्माण पूर्ण हुआ था। जनवरी 2021 तक चार गोदाम पूर्ण हो चुके हैं।
