मुरादाबाद : साइबर ठगी का शिकार हुए चार पीड़ितों को वापस मिली रकम
मुरादाबाद, अमृत विचार। साइबर सेल ने ठगी का शिकार हुए चार पीड़ितों को राहत दी है। समय से सूचना मिलने पर एक्टिव हुए सेलकर्मियों ने तुरंत संबंधित कंपनियों से संपर्क कर भुगतान पर रोक लगा दी। टीम ने चारों के खाते में करीब दो लाख तीन हजार रुपए वापस करा दिए हैं। साइबर ठगी के …
मुरादाबाद, अमृत विचार। साइबर सेल ने ठगी का शिकार हुए चार पीड़ितों को राहत दी है। समय से सूचना मिलने पर एक्टिव हुए सेलकर्मियों ने तुरंत संबंधित कंपनियों से संपर्क कर भुगतान पर रोक लगा दी। टीम ने चारों के खाते में करीब दो लाख तीन हजार रुपए वापस करा दिए हैं।
साइबर ठगी के बढ़ते मामलों के तहत महानगर में साइबर थाने का निर्माण कराया गया है। जबकि साइबर सेल पहले से संचालित हो रहा है। तमाम जागरूकता अभियान और अपील करने के बाद भी लोग ठगी का शिकार हो रहे हैं। गनीमत यह है कि समय से सूचना देने पर पीड़ितों को राहत मिल जाती है।
बिलारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निवासी अक्षय जोशी ने फास्टटैग एक्टिवेट कराने के नाम पर लिंक भेजकर 98475 रुपये की ठगी होने की शिकायत दर्ज कराई थी, जबकि फास्टटैग लगवाने के नाम पर उड़ीसा के महताबनगर जयपुर रोड निवासी अजीत कुमार ने 1500 रुपये और सिविल लाइंस के टीडीआई सिटी रामगंगा विहार निवासी अनुप्रिया अग्रवाल ने कैश बैक का लालच देकर करीब एक लाख रुपए की ठगी होने की शिकायत दर्ज कराई थी।
समय से सूचना मिलने पर एक्टिव हुए पुलिस कर्मियों ने तुरंत उन कंपिनयों से संपर्क किया, जहां से ठगों ने सामान बुक कराया था। मैसेज भेजकर सामान की डिलवीरी पर रोक लगा दी गई। प्रभारी ने बताया कि चारों पीड़ितों के खाते में ठगी की पूरी रकम वापस करा दी गई है।
