गोरखपुर: …जब बैग में एयरपिस्टल लेकर स्कूल पहुंच गया छात्र

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोरखपुर। जनपद के दक्षिणांचल स्थित बड़हलगंज के नेशनल इंटर कॉलेज में मंगलवार को एक छात्र बैग में एयर गन लेकर पहुंच गया। जिसे उसने धौंस जमाने के लिए कुछ सहपाठियों को दिखाया तो अन्य छात्रों ने इसकी सूचना प्रधानाचार्य को दी। स्कूल में पिस्टल की बात जानकर सकते में आये प्रिंसिपल ने सहयोगी शिक्षकों संग …

गोरखपुर। जनपद के दक्षिणांचल स्थित बड़हलगंज के नेशनल इंटर कॉलेज में मंगलवार को एक छात्र बैग में एयर गन लेकर पहुंच गया। जिसे उसने धौंस जमाने के लिए कुछ सहपाठियों को दिखाया तो अन्य छात्रों ने इसकी सूचना प्रधानाचार्य को दी। स्कूल में पिस्टल की बात जानकर सकते में आये प्रिंसिपल ने सहयोगी शिक्षकों संग आरोपी छात्र के बैग की तलाशी ली।

बैग में एयर पिस्टल देख उन्होंने कोतवाली बड़हलगंज को सूचित कर दिया। पुलिस ने मौके पर जांच कर एयरगन कीत ब बाताई तो शिक्षकों की चिंता समाप्त हुई। वहीं विद्यालय में पिस्टल लेकर आने की बात को लेकर पुलिस छात्र से पूछताछ कर रही है।

जानकारी के अनुसार बड़हलगंज कस्बे से सटे चिल्लूपार निवासी स्वर्गीय महेन्द्र यादव का बेटा मंटू यादव (कक्षा 10 का छात्र) मंगलवार को अपने स्कूलबैग में एयर पिस्टल डालकर स्कूल गया था। जिसकी जानकारी होने पर सहपाठियों ने प्रधानाचार्य डॉ. शैलेष तिवारी से शिकायत की। प्रिंसिपल द्वारा क्लास में छात्र के बैग की तलाशी लिए जाने पर एयरपिस्टल बरामद भी हुआ।

जिसे अनुशासनहीनता मानते हुए प्रिंसिपल ने छात्र को पुलिस के हवाले कर दिया। बड़हलगंज कोतवाल मनोज राय ने जांच कर बताया कि बैग से एयर पिस्टल निकला है, स्कूल में इस तरह से एयर पिस्टल लाने के कारणों की जांच छात्र से कर रहे हैं।

संबंधित समाचार