काशीपुर: राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए बालक-बालिका टीम में चयनित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। उत्तराखंड शूटिंग बाल एसोसिएशन की ओर से राज्य स्तरीय चयन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बेहतर प्रदर्शन करने वाले बालक-बालिकाओं की टीम का मध्य प्रदेश में होने वाली सीनियर राष्ट्रीय शूटिंग बाल प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया। एचएसएम पब्लिक स्कूल ढकिया में आयोजित प्रतियोगिता का उदघाटन स्कूल की डायरेक्टर उमा वात्सल्य …

काशीपुर, अमृत विचार। उत्तराखंड शूटिंग बाल एसोसिएशन की ओर से राज्य स्तरीय चयन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बेहतर प्रदर्शन करने वाले बालक-बालिकाओं की टीम का मध्य प्रदेश में होने वाली सीनियर राष्ट्रीय शूटिंग बाल प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया। एचएसएम पब्लिक स्कूल ढकिया में आयोजित प्रतियोगिता का उदघाटन स्कूल की डायरेक्टर उमा वात्सल्य ने किया।

बाजपुर, गदरपुर, नैनीताल, काशीपुर, पीरूमदारा, रामनगर, हरिद्वार, रूड़की, अल्मोड़ा के करीब 45 बालक-बालिका खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। बेहतर प्रदर्शन करने पर बालक वर्ग में गोविंद मेहरा, आनंद, सूरज चौधरी, आयुष चौधरी, दीपक रावत, गुरमीत सिंह, योगेश पाल, विमल पांडे, राहुल नेगी, सूरजपाल सिंह, जतिन बजाज, दीपक सिंह, बालिका वर्ग में रहनुमा सैफी, रितिका, अदिति, कविता, ज्योति, ओसीन खान, विशाखा चौहान, कनिष्का, देवकी रावत, वर्षा, अंजलि बिष्ट, सोनाली चौधरी का चयन किया गया।

एसोसिएशन अध्यक्ष गोपाल अग्रवाल, रेफरी बोर्ड अध्यक्ष ब्रजेश तिवारी ने चयनित खिलाड़ियों को बधाई दी। एसोसिएशन महासचिव अमित घिल्ड़ियाल ने बताया कि चयनित टीम मार्च में खिरकी मध्य प्रदेश में होने वाली 39वीं राष्ट्रीय शूटिंग बाल बालक-बालिका चैपिंयनशिप में प्रतिभाग करेगी।

 

संबंधित समाचार