देहरादून: प्रदेश के सभी महाविद्यालयों में एक मार्च से कक्षा में “Present” रहेंगे छात्र

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। प्रदेश भर के महाविद्यालयों में एक मार्च से भौतिक कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। इसके चलते एक बार विद्यार्थी फिर से कक्षाओं में बैठकर पढ़ाई कर सकेंगे। बकायदा, इसके लिए उत्तराखंड शासन प्रमुख सचिव आनंद बर्द्धन ने पत्र जारी किया है। इसके तहत सभी राज्य और निजी विश्वविद्यालयों के कुलपति समेत उच्च शिक्षा …

देहरादून, अमृत विचार। प्रदेश भर के महाविद्यालयों में एक मार्च से भौतिक कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। इसके चलते एक बार विद्यार्थी फिर से कक्षाओं में बैठकर पढ़ाई कर सकेंगे। बकायदा, इसके लिए उत्तराखंड शासन प्रमुख सचिव आनंद बर्द्धन ने पत्र जारी किया है। इसके तहत सभी राज्य और निजी विश्वविद्यालयों के कुलपति समेत उच्च शिक्षा निदेशालय के निदेशक को निर्देशित किया गया है। कोरोना महामारी के चलते विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित होने पर शासन की ओर से दोबारा एक मार्च से सभी सेमेस्टर्स की भौतिक कक्षाएं शुरू करने का निर्णय लिया गया है। हालांकि, पहले 15 मार्च से भौतिक कक्षाएं शुरू होनी थी लेकिन अब संशोधन करते हुए इसे एक मार्च कर दिया गया है।

संबंधित समाचार