हल्द्वानी: पुलिस के ऑपरेशन वांटेड में 12 गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी,अमृत विचार। नैनीताल जिले में विभिन्न अभियोगों में फरार चल रहे आरोपियों के खिलाफ ऑपरेशन वांटेड चलाया गया। इस दौरान जिले भर में 12 वांछितों को गिरफ्तार किया गया। एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी ने बताया कि कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने बलवे के वांछित गोगी, ठाकुर देवेंद्र मेहरा, प्रिंजल शर्मा, विक्रांत को पकड़ा। मुखानी पुलिस ने जगदीश …

हल्द्वानी,अमृत विचार। नैनीताल जिले में विभिन्न अभियोगों में फरार चल रहे आरोपियों के खिलाफ ऑपरेशन वांटेड चलाया गया। इस दौरान जिले भर में 12 वांछितों को गिरफ्तार किया गया।

एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी ने बताया कि कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने बलवे के वांछित गोगी, ठाकुर देवेंद्र मेहरा, प्रिंजल शर्मा, विक्रांत को पकड़ा। मुखानी पुलिस ने जगदीश राजपूत और रवि सिंह खनका को पकड़ा। कालाढूंगी पुलिस ने स्मैक तस्करी मामले में वांछित मनोज बिष्ट को पकड़ा। लालकुआं कोतवाली पुलिस ने चोरी के मामले में आरोपी गोविंद को पकड़ा।

कोतवाली भवाली ने वारंटी गोविंद सिंह को पकड़ा। रामनगर कोतवाली पुलिस ने गौ वंश संरक्षण अधिनियम में नजाकत जबकि आबकारी अधिनियम में सरजीत सिंह और पप्पू को पकड़ा। उल्लेखनीय है कि विभिन्न मुकदमों में वांछित आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने ऑपरेशन वांटेड शुरू किया गया है।

संबंधित समाचार