बरेली कॉलेज के शिक्षकों ने प्राचार्य का किया घेराव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। बरेली कॉलेज में स्थापना प्रभारी को लेकर शिक्षकों की नाराजगी बढ़ती ही जा रही है। अब बीएड विभाग की शिक्षिका की सेवा पुस्तिका में एक अवांछित पत्र चिपकाने पर शिक्षक नाराज हैं। बुधवार को शिक्षकों ने प्राचार्य डा. अनुराग मोहन का घेराव किया और स्थापना प्रभारी को हटाने की मांग की। शिक्षक …

अमृत विचार, बरेली। बरेली कॉलेज में स्थापना प्रभारी को लेकर शिक्षकों की नाराजगी बढ़ती ही जा रही है। अब बीएड विभाग की शिक्षिका की सेवा पुस्तिका में एक अवांछित पत्र चिपकाने पर शिक्षक नाराज हैं। बुधवार को शिक्षकों ने प्राचार्य डा. अनुराग मोहन का घेराव किया और स्थापना प्रभारी को हटाने की मांग की।

शिक्षक संघ के समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी के सदस्यों ने प्राचार्य से कहा कि तत्काल एक समिति गठित कर समस्त शिक्षकों की सेवा पुस्तिका और उनकी व्यक्तिगत पत्रावली की भी जांच करायी जाए। जिसे प्राचार्य ने स्वीकार कर शीघ्र ही समिति गठित कर जांच कराने के लिए आदेशित किया।

शिक्षक संघ ने प्राचार्य से कहा कि यदि स्थापना प्रभारी को नहीं हटाया जाएगा, तो एक सप्ताह बाद शिक्षक संघ धरने जैसे कठोर कदम उठाने के लिए बाध्य होगा। शिक्षकों का आरोप है कि इससे पहले भी स्थापना प्रभारी सचिव प्रबंध समिति बरेली कॉलेज बरेली के आदेश पर भी शिक्षकों के स्थायीकरण का आदेश निर्गत नहीं होने दे रहीं थी और ना ही नवागंतुक शिक्षकों को ढाई माह से वेतन मिलने दे रही थीं। इसको लेकर भी प्राचार्य का घेराव किया गया था।

संबंधित समाचार