बरेली: बाइक सवार युवक को तेज रफ्तार कार ने रौंदा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार,बरेली। तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे उपचार के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम …

अमृत विचार,बरेली। तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे उपचार के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर कार चालक की तलाश शुरू कर दी है।

मृतक का फाइल फोटो।

बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के उड़ला जागीर गांव निवासी 32 वर्षीय राकेश बाबू मजदूरी करता था। भाई प्रवेश ने बताया कि मंगलवार को वह किसी काम से शहर आया था। काम निपटाकर वह वापस अपने घर लौट रहा था। इसी बीच कैंट क्षेत्र के जाट रेजीमेंटी सेंटर के पास एक तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी।

हादसे में राकेश गंभीर रुप से घायल हो गया। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची कैंट पुलिस ने उसे उपचार के लिए बीसलपुर रोड के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां रात में करीब दो बजे उसने दम तोड़ दिया। परिजनों ने बताया कि वह सात भाई बहनो मे सबसे छोटा था।

संबंधित समाचार