बरेली: नकल पकड़े जाने पर कॉलेज भी होंगे डिबार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। एलएलबी की परीक्षा में पकड़े गए नकलचियों पर सख्त कार्रवाई कर विश्वविद्यालय ने अपना रुख साफ कर दिया है कि अब नकल बर्दास्त नहीं की जाएगी। नकल में पकड़े जाने पर छात्र पर तो कार्रवाई होगी ही, साथ ही जिस कॉलेज में नकल पकड़ी जाएगी। उस पर भी सख्ती की जाएगी। कॉलेज …

बरेली, अमृत विचार। एलएलबी की परीक्षा में पकड़े गए नकलचियों पर सख्त कार्रवाई कर विश्वविद्यालय ने अपना रुख साफ कर दिया है कि अब नकल बर्दास्त नहीं की जाएगी। नकल में पकड़े जाने पर छात्र पर तो कार्रवाई होगी ही, साथ ही जिस कॉलेज में नकल पकड़ी जाएगी। उस पर भी सख्ती की जाएगी। कॉलेज को डिबार भी किया जाएगा। कुलपति ने कुछ दिनों पहले गजरौला के एक महाविद्यालय को भी 5 साल के लिए डिबार किया है। इस कॉलेज में अब 5 साल तक कोई भी परीक्षा नहीं करायी जाएगी।

एलएलबी परीक्षा में पकड़े गए 42 अभ्यर्थियों में बरेली कॉलेज के अलावा ज्यादातर छात्र संभल, कांठ, बिजनौर के महाविद्यालयों के थे। इनमें 24 छात्रों के पास नकल के दौरान कोई पर्ची नहीं पकड़ी गई थी। लेकिन वह आपस में बातचीत, तांकाझांकी या अन्य तरीकों से नकल करते पकड़े गए थे। विश्वविद्यालय ने परीक्षाएं तो आयोजित करायीं थीं, लेकिन काफी दिनों तक सचल दल नहीं बनाया था।

कॉलेज का सचल दल ही सख्ती कर रहा था। बरेली कॉलेज में कई बार छात्रों को नकल करते पकड़ा गया। यहां तक कि पुलिस तक बुलानी पड़ गई थी। एक छात्र ने यूएफएम फार्म भी फाड़ दिया था। छात्र पर कार्रवाई न होने से शिक्षकों ने नाराजगी जाहिर की थी। जिसके बाद उसकी रिपोर्ट भेजी गई थी। कॉलेज में शौचालय में भी काफी मात्रा में नकल पकड़ी गई थी। जिन्हें आग लगाकर जलाया गया था।

कॉलेज प्रशासन ने काफी सख्ती की थी। तब जाक परीक्षा शांतिपूर्ण निपटी थी। इससे पहले भी परीक्षाओं में नकलची पकड़े जाते थे। उसके बाद उनके नकल की जांच होती थी। लेकिन इसमें खानापूर्ति कर दी जाती थी। कर्मचारी भी सेटिंग कर लेते थे और उसके बाद छात्र आसानी से दोष मुक्त हो जाता था। इस बार भी छात्रों ने कई प्रयास किए लेकिन सफल नहीं हुए और उन पर कार्रवाई की गई। 13 को अब सेमेस्टर की परीक्षा दोबारा देनी होगी और जिन पर जुर्माना लगाया गया है।

 

संबंधित समाचार