दिशा पाटनी का स्टंट वीडियो देखकर टाइगर श्रॉफ भी हुए नतमस्तक, कहा- ‘वाह! काश मैं ऐसा कर पाता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह शानदार स्टंट कर रही हैं। वीडियो में दिशा बैकफ्लिप, कार्टव्हील, फिलप्स और स्विगिंग स्टंट करते हुए नजर आ रही है। #wuiiiii @teamnadeem ?? pic.twitter.com/RCU9eIObjW — Disha Patani (@DishPatani) February 24, 2021 दिशा के स्टंट को देखकर उनके कथित बॉयफ्रेंड अभिनेता …

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह शानदार स्टंट कर रही हैं। वीडियो में दिशा बैकफ्लिप, कार्टव्हील, फिलप्स और स्विगिंग स्टंट करते हुए नजर आ रही है।

दिशा के स्टंट को देखकर उनके कथित बॉयफ्रेंड अभिनेता टाइगर श्रॉफ भी खुद को कमेंट करने से नहीं रोक सके। उन्होंने कहा, ‘वाह! काश मैं ऐसा कर पाता। दिशा के इस वीडियो को देख उनके फैंस भी काफी एक्साइटेड हैं। फैंस लगातार कमेंट करके दिशा के इस स्टंट की खूब तारीफ कर रहे हैं।

दिशा पाटनी, सलमान खान अभिनीत फिल्म ‘राधे’ में काम करती नजर आयेंगी। सलमान और दिशा ने इससे पहले फिल्म ‘भारत’ में साथ काम किया है। ‘राधे’ इसी साल 2021 ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

संबंधित समाचार