मुरादाबाद: दहेज की मांग पूरी न होने पर पति ने किया दूसरा निकाह, पीड़िता ने की एसएसपी से शिकायत
मुरादाबाद, अमृत विचार। दहेज में पांच लाख की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने बच्चों संग विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। विवाहिता अपने मायके में रहने लगी तो पति ने दूसरा निकाह कर लिया। जानकारी होने पर विवाहिता व मायके वालों ने विरोध किया तो उनके साथ मारपीट की गई और …
मुरादाबाद, अमृत विचार। दहेज में पांच लाख की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने बच्चों संग विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। विवाहिता अपने मायके में रहने लगी तो पति ने दूसरा निकाह कर लिया। जानकारी होने पर विवाहिता व मायके वालों ने विरोध किया तो उनके साथ मारपीट की गई और पति ने तीन तलाक दे दिया। पीड़िता की शिकायत पर एसएसपी ने पाकबड़ा पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
पाकबड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम समाथल निवासी अफसाना ने एसएसपी को दिए गए पत्र में कहा कि करीब 13 साल पहले उसका निकाह नसीम उर्फ राजा के साथ हुआ था। उसके दो बेटे हैं। अफसाना के अनुसार काफी समय से ससुराली दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। मकान बनवाने के लिए वह लोग पांच लाख रुपए की मांग कर रहे थे। इंकार करने पर अक्सर उसके साथ मारपीट की जाती। कई बार मायके वालों ने पंचायत की लेकिन ससुराली नहीं माने।
महिला का आरोप है कि दिसंबर में पति ने उसे बच्चों संग मारपीट कर घर से निकाल दिया। जब वह मायके रहने लगी तो पति नसीम ने दूसरा निकाह कर लिया। इसकी जानकारी होने पर वह अपनी ससुराल गई तो जानकारी हुई कि पति दूसरी पत्नी गुड़गांव बादशाहपुर में रह रहे हैं। महिला के अनुसार मायके वालों के साथ वहां गई तो पति ने मारपीट की और तीन तलाक देकर निकाल दिया। एसएसपी ने पाकबड़ा पुलिस को ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
