हल्द्वानी: कालाढूंगी से कोटाबाग तक की सड़क का होगा चौड़ीकरण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। जिला स्तरीय उद्योग मित्र समिति की बैठक में उद्यमियों की समस्याएं और सुझावों पर मंथन किया गया। वहीं उद्यमियों से उद्यम रजिस्ट्रेशन में पंजीयन कराने के निर्देश दिए गए हैं।गुरुवार को गौलापार सर्किट हाउस में समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी नरेंद्र सिंह भंडारी ने उद्यमियों की शिकायतें …

हल्द्वानी, अमृत विचार। जिला स्तरीय उद्योग मित्र समिति की बैठक में उद्यमियों की समस्याएं और सुझावों पर मंथन किया गया। वहीं उद्यमियों से उद्यम रजिस्ट्रेशन में पंजीयन कराने के निर्देश दिए गए हैं।गुरुवार को गौलापार सर्किट हाउस में समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी नरेंद्र सिंह भंडारी ने उद्यमियों की शिकायतें व समस्याएं सुनीं। उद्यमियों ने बताया कि रामनगर के तेलीपुरा विल्किया रोड और कालाढूंगी से कोटाबाग मोटर रोड को चौड़ीकरण की मांग की है ताकि माल के ट्रांसपोर्टेशन और कर्मचारियों की आवाजाही में सुविधा हो।

इस पर सीडीओ ने जल्द से जल्द सड़क चौड़ीकरण करवाने का आश्वासन दिया। भीमताल स्थित सिडकुल के खाली एवं निष्क्रिय पड़े प्लाटों के आवंटन और स्थिति को लेकर भी विचार विमर्श हुआ। सीडीओ ने सिंगल विंडो सिस्टम को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक विपिन कुमार ने बताया कि एक जुलाई 2020 से उद्यम पंजीकरण शुरू किया गया है।

पूर्व में जिन औद्योगिक ईकाईयों का ईएम पार्ट-2 व उद्योग आधार पंजीयन किए गए हैं उन सभी ईकाईयों को 31 मार्च 2021 तक उद्यम पंजीकरण कराना अनिवार्य है। उन्होंने सभी उद्यमियों से उद्यम पंजीयन कराने की अपील की। इस दौरान हिमालयन चैंबर्स अध्यक्ष आरसी बिंजोला, मनोज डागा, राज्य कर उपायुक्त उर्मिला पिंचा, लीड बैंक प्रबंधक एमएस जंगपांगी, कोषाधिकारी सूर्य प्रताप सिंह, एआरटीओ कुलवंत सिंह, आरएम सिडकुल कमल कफल्टिया, ईई बिजली डीडी पांगती आदि मौजूद थे।

 

संबंधित समाचार