लखीमपुर खीरी: 10 दिन बाद नहर मे उतराता मिला लापता सिपाही का शव
अमृतविचार, लखीमपुर खीरी। 16 फरवरी को गश्त के दौरान हुए हादसे के बाद नहर मे लापता सिपाही का शव करीब दस दिन बाद गुरूवार को सदर कोतवाली क्षेत्र के बड़ागांव के पास नहर मे उतराता मिला। वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने शव देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। कोतवाली प्रभारी सहित भारी पुलिस …
अमृतविचार, लखीमपुर खीरी। 16 फरवरी को गश्त के दौरान हुए हादसे के बाद नहर मे लापता सिपाही का शव करीब दस दिन बाद गुरूवार को सदर कोतवाली क्षेत्र के बड़ागांव के पास नहर मे उतराता मिला। वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने शव देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। कोतवाली प्रभारी सहित भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और सिपाही के शव को नहर से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
सदर कोतवाली की रिपोर्टिंग चैकी शारदा नगर में तैनात कांस्टेबल कौशल किशोर और उमाशंकर 16 फरवरी की देर रात चैकी क्षेत्र के बड़ागांव से गस्त कर वापस नहर पटरी पटरी आ रहे थे। इसी दौरान उन्हें एक तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी थी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उमाशंकर उछलकर नहर में जा गिरा था। वहीं कांस्टेबल कौशल किशोर गंभीर रुप से घायल हो गया था। जिसको उपचार के बाद अस्पताल से घर भेज दिया गया।
वंहीं लापता हुए उमाशंकर की नहर मे काफी तलाश की गई लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया था। नहर मे एसडीआरएफ व गोताखोरों की मदद से तलाश की जा रही थी। अचानक दसवें दिन गुरूवार की सुबह बड़ा गांव के समीप उमाशंकर का शव उतराता हुआ वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने देखा।
2018 बैच का सिपाही था उमाशंकर
मृतक कांस्टेबल उमाशंकर 2018 बैच का सिपाही था और जनपद अमेठी का निवासी था। जिसकी पहली पोस्टिंग जिले की शारदा नगर चैकी पर की गई थी। बताया जाता है कि मृतक सिपाही के दो भाई और दो बहने हैं। मृतक की शादी अभी नहीं हुई थी। सिपाही उमा शंकर के परिजनों को जब से लापता होने की जानकारी मिली थी। तब से वह घटना स्थल पर ही अपने चहेते की तलाश मे टकटकी लगाए बैठे थे। इतने दिन बीत जाने के बाद भी उनके अंदर एक आस थी कि उनका चहेता सकुशल मिल जाएगा। लेकिन जब गुरूवार को उसका शव बरामद हुआ तो उनका कलेजा मुंह को आ गया। परिवार के सभी लोग उमा शंकर की मौत से गम में हैं।

मृतक सिपाही के शव को एसपी ने दिया कंधा
लापता सिपाही का शव बरामद होने के बाद उसका पोस्टमार्टम कराया गया। जिसके बाद स्थानीय पुलिस लाइन मे मृतक सिपाही को एसपी विजय ढुल व एएसपी अरूण कुमार सिंह सहित सभी पुलिस कर्मियों ने सलामी दी। जिसके बाद शव को कंधा देकर परिजनों के सुर्पुद कर दिया। जिसे परिजन अपने घर जनपद अमेठी को लेकर रवाना हो गए।
