मुरादाबाद: रोडवेज बस ने बाइक में मारी टक्कर, महिला की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। कटघर थाना क्षेत्र में गुरुवार की देर रात रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गई। जबकि पति की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद चालक बस को लेकर फरार हो गया। हालांकि बाद में पुलिस ने बस को कब्जे में ले …

मुरादाबाद, अमृत विचार। कटघर थाना क्षेत्र में गुरुवार की देर रात रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गई। जबकि पति की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद चालक बस को लेकर फरार हो गया। हालांकि बाद में पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया। शव पोस्टमार्टम को भेजने के साथ ही घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे की सूचना मिलने पर रोते-बिलखते परिजन भी मौके पर पहुंच गये।

हादसा गुरुवार की रात कटघर थाना क्षेत्र में प्रेमवंडर लैंड के सामने वाले पुल पर हुआ। मझोला थाना क्षेत्र के लाइनपार चाऊ की बस्ती निवासी मुकेश कुमार मोबाइल रिपेयरिंग का काम करता है। उसकी रामपुर में ससुराल है। गुरुवार को ससुराल में हुई कथा में शामिल होने के लिए वह पत्नी हेमलता के साथ रामपुर गया था।

गुरुवार की रात करीब दस बजे दोनों बाइक से वापस लौट रहे थे। जैसे ही वह पुल पर पहुंचे तो पीछे से आ रही उत्तराखंड रोडवेज डिपो की बस ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बाइक के साथ घिसटते हुए काफी दूर तक चले गए। हादसे में गंभीर रूप से घायल हेमा की मौके पर मौत हो गई। लोग शोर मचाते हुए मौके की ओर भागे तो चालक बस छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल मुकेश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। शव पोस्टमार्टम को भेजने के के बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी तो कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन भी मौके पर पहुंच गए।

संबंधित समाचार