धर्मेंद्र ने साझा किया फार्महाउस पर काम कर रहे लोगों का वीडियो, कहा- दयालु इंसान बने…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह आए दिन कोई ना पोस्ट अपने फैंस संग शेयर करते ही रहते हैं। धर्मेन्द्र ने एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वह अपने फॉर्म हाउस पर खूब मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में धर्मेंद्र कुर्सी पर बैठे हुए नज़र आ …

मुंबई। बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह आए दिन कोई ना पोस्ट अपने फैंस संग शेयर करते ही रहते हैं। धर्मेन्द्र ने एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वह अपने फॉर्म हाउस पर खूब मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं।

वीडियो में धर्मेंद्र कुर्सी पर बैठे हुए नज़र आ रहे हैं। वहीं, उनके आस-पास कुछ लोग काम करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में धर्मेंद्र लोगों संग बात करते हुए नज़र आ रहे हैं।

वीडियो को शेयर करते हुए धर्मेंद्र ने लिखा है कि “हम काम करते हुए इसी तरह मस्ती करते हैं। दयालु इंसान बने। कोई छोटा नहीं, कोई बड़ा नहीं। ये दुनिया बड़ी खूबसूरत हो जाएगी दोस्तों। सभी को ढ़ेर सारा प्यार।”

संबंधित समाचार