हल्द्वानी: एमबीपीजी कॉलेज में खुला प्रदेश का पहला मेंटल वैलनेस काउंसलिंग सैल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। एमबीपीजी कॉलेज में शुक्रवार को प्रदेश का पहला मेंटल वैलनेस काउंसलिंग सैल खोला गया। मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा निदेशालय की निदेशक डॉ. कुमकुम रौतेला ने फीता काटकर शुभारंभ किया। कोरोना महामारी की शुरूआत में विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से गाइडलाइन जारी की गयी थी कि सभी कालेजों में ऑनलाइन काउंसलिंग सैल …

हल्द्वानी, अमृत विचार। एमबीपीजी कॉलेज में शुक्रवार को प्रदेश का पहला मेंटल वैलनेस काउंसलिंग सैल खोला गया। मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा निदेशालय की निदेशक डॉ. कुमकुम रौतेला ने फीता काटकर शुभारंभ किया।

कोरोना महामारी की शुरूआत में विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से गाइडलाइन जारी की गयी थी कि सभी कालेजों में ऑनलाइन काउंसलिंग सैल शुरू किया जाए। इसके चलते कालेज में ऑनलाइन काउंसलिंग सैल बनाया गया और फिर अब इसी की तर्ज पर मेंटल वैलनेस काउंसलिंग सैल खोला गया है। इसमें स्वास्थ्य विभाग की ओर से भी मदद ली गयी है। इसके चलते सप्ताह में दो दिन स्वास्थ्य विभाग के दो मनोचिकित्सक और दो दिन क्लीनिकल मनोचिकित्सक कॉलेज के इस सैल में बैठकर छात्र-छात्राओं की काउंसलिंग करेंगे। इस दौरान एसीएमओ डॉ. रश्मि पंत, कॉलेज के प्राचार्य डॉ. बीआर पंत समेत कॉलेज के प्राध्यापक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

संबंधित समाचार