बाराबंकी: सड़क हादसे में दो युवकों की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। बीती देर रात्रि जिला अस्पताल लाये गये दो अज्ञात शवों की शिनाख्त उनके परिजनों द्वारा सुबह की गयी। उक्त सड़क हादसा कोतवाली नगर क्षेत्र अंतर्गत मोहम्मदपुर चौकी के निकट ढाबे के सामने होने की पुलिस ने जानकारी दी है। बीती रात पदमेश राय (27) पुत्र शत्रुघन राय निवासी शेरपुर थाना भावरकोल क्षेत्र जिला गाजीपुर, …

बाराबंकी। बीती देर रात्रि जिला अस्पताल लाये गये दो अज्ञात शवों की शिनाख्त उनके परिजनों द्वारा सुबह की गयी। उक्त सड़क हादसा कोतवाली नगर क्षेत्र अंतर्गत मोहम्मदपुर चौकी के निकट ढाबे के सामने होने की पुलिस ने जानकारी दी है।

बीती रात पदमेश राय (27) पुत्र शत्रुघन राय निवासी शेरपुर थाना भावरकोल क्षेत्र जिला गाजीपुर, वर्तमान पता लखनऊ विस्तार खण्ड गोमतीनगर व अंकुर सिंह (27) पुत्र मनोज सिंह निवासी मोहल्ला लोहरबाग कोतवाली नगर क्षेत्र जिला सीतापुर, वर्तमान पता वृज कॉलोनी चिनहट क्षेत्र लखनऊ की सड़क हादसे में मृत्यु हो गयी। एक शव को देर रात्रि 1 बज कर 50 मिनट पर एम्बुलेंस द्वारा लाया गया। जबकि उसके ठीक 6 मिनट पश्चात दूसरे युवक का शव अज्ञात लोगो द्वारा लाया गया।

दोनों मृतकों के परिजनों ने बताया कि घटना के विषय में पुलिस से सूचना मिलने पर बाराबंकी पहुंच कर शव की शिनाख्त की। मृतक अंकुर सिंह के चाचा संजय सिंह ने बताया की अंकुर उनके साथ रह कर टेल्को के निकट बृज हॉस्पिटल की कैंटीन चलाने में सहयोग करता था। बीती रात 8 बजे पहली बार पदमेश को अंकुर से कैंटीन पर मुलाकात करते देखा और दोनों तुरंत बुलेट बाइक से रवाना हो गये थे।

वहीं पदमेश के बड़े भाई निवासी विस्तार खण्ड गोमतीनगर मयंक राय ने बताया कि दोनो किसी काम से बाराबंकी जाने की बात कह कर निकले थे। पदमेश सूर्या कंपनी में मैनेजर के पद पर कार्यरत था। उसका छह महीने पहले एक राष्ट्रीय चैनल की एडिटर के संग विवाह हुआ था।

संबंधित समाचार