बरेली: परिवार को बिना बताये युवती से कर ली शादी, करता रहा दुष्कर्म
अमृत विचार, बरेली। प्रेम जाल में फंसाकर एक युवक ने युवती के साथ दरगाह में निकाह कर लिया। निकाह के बाद दोनों साथ रहने लगे। इसी दौरान युवती गर्भवती हो गई। तब युवती ने प्रेमी के परिजनों को पूरी बात बताई। परिजनों ने लड़की को अपने साथ रख लिया। कुछ दिन बाद युवक के परिजन …
अमृत विचार, बरेली। प्रेम जाल में फंसाकर एक युवक ने युवती के साथ दरगाह में निकाह कर लिया। निकाह के बाद दोनों साथ रहने लगे। इसी दौरान युवती गर्भवती हो गई। तब युवती ने प्रेमी के परिजनों को पूरी बात बताई। परिजनों ने लड़की को अपने साथ रख लिया। कुछ दिन बाद युवक के परिजन गर्भ में पल रहे बच्चे पर संदेह करने लगे और युवती को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवाण को प्रार्थना पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
कैंट थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती ने बताया कि उसके बड़े भाई की ससुराल फरीदुपुर के मिर्धान मोहल्ले में है। शादी के बाद से ही उसके भाई के साले का उसके घर पर आना जाना लगा रहता था। जिसके बाद दोनों में प्रेम संबध हो गए। युवती ने बताया कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार संबध बनाए।
2 अक्टूबर 2018 को उसने युवती को शहर की एक दरगाह पर ले जाकर निकाह कर लिया। निकाह के बाद आरोपी ने युवती की शादी के लिए रखे पांच लाख रुपये व्यापार में लगाने और जेवर बनवाने के नाम पर ले जाता रहा। उसके बाद युवती ने लड़के के घर जाकर रहने की बात कही। तभी आरेपी ने कहा कि उसके भाई की शादी के बाद वह उसे अपने साथ ले जाएगा। जिसके बाद युवती गर्भवती हुई तो उसने अपनी ससुराल में जाकर निकाह की बात बताई। उसके बाद से ही वह ससुराल में रहने लगी।
आरोप है कि उसके बाद ससुराल के लोग मायके से पैसे और बाइक लाने की बात कहकर उसे प्रताड़ित करने लगे। मांग पूरी न होने पर ससुराल के लोगों ने उसे मारपीट करने के बाद घर से निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर के बाद उसके पति और सास ससुर समेत जेठ पर कैंट पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
