बरेली: क्रीड़ा भारती की प्रतियोगिताओं में दिखा खिलाड़ियों का उत्साह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। क्रीड़ा भारती की खेल संगम योजना के तहत गुरुवार को रुहेलखंड विश्वविद्यालय में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। आयोजन के मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स सेक्रेटरी आलोक श्रीवास्तव मौजूद रहे। प्रतियोगिता के पहले दिन बैडमिंटन बालक और बालिकाओं के अंडर 16 व अंडर 19 और ओपन वर्ग के शुरूआती मुकाबले कराए …

अमृत विचार, बरेली। क्रीड़ा भारती की खेल संगम योजना के तहत गुरुवार को रुहेलखंड विश्वविद्यालय में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। आयोजन के मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स सेक्रेटरी आलोक श्रीवास्तव मौजूद रहे। प्रतियोगिता के पहले दिन बैडमिंटन बालक और बालिकाओं के अंडर 16 व अंडर 19 और ओपन वर्ग के शुरूआती मुकाबले कराए गए। जिसमें में 125 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इसके साथ ही निशानेबाजी के ओपन वर्ग में एयर पिस्टल व एयरगन के 15 खिलाड़ियों ने निशाना साधा।

लड़कियों में ईशा वाणी, शिवानी, अदिति, अनामिका और लड़कों में साहिल, युवराज कुमार शिवांग, करण प्रताप सिंह व शिवांग श्रीवास्तव ने अपने-अपने मैच जीत कर अगले चरण में जगह तय की। निर्णायक मंडल में सुमित शर्मा आदि मौजूद रहे।

4 दिवसीय खेलों के आयोजन में बैडमिंटन, टेबिल टेनिस नेटबॉल और निशानेबाजी की प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। खेल आयोजन में डॉ, शिवराम शर्मा, नीलम जेठा, धर्मेंद्र शर्मा, राकेश रावत आदि लोगों का सहयोग रहा।

संबंधित समाचार