देहरादून: लापता पत्रकार का बेटा शिमला से मिला
देहरादून, अमृत विचार। देहरादून में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार का बेटा आखिरकार पुलिस की तत्परता के चलते शिमला स्थित एक गुरुद्वारे में सकुशल मिल गया। बारहवीं कक्षा में अध्ययनरत इस बालक के घर से जाने का मामला ऑनलाइन गेम से जुड़ा बताया जा रहा है। हलांकि खुद बालक भ्रम की स्थिति में है और वह कुछ …
देहरादून, अमृत विचार। देहरादून में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार का बेटा आखिरकार पुलिस की तत्परता के चलते शिमला स्थित एक गुरुद्वारे में सकुशल मिल गया। बारहवीं कक्षा में अध्ययनरत इस बालक के घर से जाने का मामला ऑनलाइन गेम से जुड़ा बताया जा रहा है। हलांकि खुद बालक भ्रम की स्थिति में है और वह कुछ भी बता पाने में असमर्थ है।
खैर बालक के घर से अचानक चले जाने के मामले में थोड़ा पीछा जाएं तो इस कहानी की शुरुआत 22 फरवरी से शुरू हुई । नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र में रात 8:30 बजे सूचना मिली की थाना क्षेत्र पशुपति हाइट के पास एक महिला पर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा जानलेवा हमला किया गया है जिस पर घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गयी और अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
इधर महिला पर जानलेवा हमला करने वाले की ढूंढखोज में पुलिस टीम गठित कर दी गयी। पुलिस जांच में घटनास्थल पर एक प्रोजेक्ट फाइल मिली जिस पर एक व्यक्ति का नाम अंकित था पुलिस टीम द्वारा तत्काल उक्त व्यक्ति की तलाश के लिए टीम सक्रिय हो गयी मगर कोई सफलता नहीं मिल पायी।
लेकिन इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि पटेल नगर थाना क्षेत्र से एक 17 वर्षीय बालक लापता है जिसका नाम वही है जो नाम फाइल पर अंकित है और वह कुछ समय पूर्व घर से प्रोजेक्ट फाइल बाइंडिंग करवाने गया था और तभी से गायब है।
यहीं से पुलिस को मामले में लीड मिली और बालक की बरामदगी के लिए तेजी से जांच आगे बड़ी और पुलिस टीम पोंटा साहिब हिमाचल प्रदेश पहुंची जहां सीसीटीवी देखने पर पता चला कि बालक शिमला रवाना हो चुका है। शिमला में सैकडों सीसीटीवी जांच के बाद आखिरकार बालक को शिमला स्थित एक गुरुद्वारे से सकुशल बरामद कर लिया गया।
