काशीपुर: ओएलएक्स पर पुरानी कार खरीदने के नाम पर 1.35 लाख की धोखाधड़ी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। ओएलएक्स पर पुरानी कार खरीदने के नाम पर एक व्यक्ति से लगभग डेढ़ लाख रुपयों की ठगी कर ली। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को तहरीर देकर मूल रूप से मोहल्ला बक्सरिया नंदराम हहहीीविधायक वाली गली फरीदपुर …

काशीपुर, अमृत विचार। ओएलएक्स पर पुरानी कार खरीदने के नाम पर एक व्यक्ति से लगभग डेढ़ लाख रुपयों की ठगी कर ली। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को तहरीर देकर मूल रूप से मोहल्ला बक्सरिया नंदराम हहहीीविधायक वाली गली फरीदपुर बरेली और हाल मुरादाबाद रोड स्थित मोहल्ला मधुवन नगर निवासी सुमित गुप्ता पुत्र राजेंद्र गुप्ता ने बताया कि ओएलएक्स पर पुरानी कार खरीदने के लिए बीती 9 जनवरी को उसने दिए हुए मोबाइल नंबर पर संपर्क किया। दूसरी ओर से बताया गया कि उसकी डील पक्की हो गई है। कार जिसका सौदा हुआ उसके मालिक का नाम कृष्ण गोपाल शेखर है। इस दौरान उससे 3100 रुपये अग्रिम बतौर बिल्टी जमा करा लिए और बताया कि गाड़ी आर्मी ट्रांसपोर्ट दिल्ली से आपको भेज दी गई जो 9 जनवरी की शाम तक पहुंच जाएगी।

इसके बाद उसके पास पोस्टमैन का फोन आता है कि ट्रांसपोर्ट सिक्योरिटी के लिए उसे साढे ग्यारह हजार रुपए भेजने हैं। यह पेमेंट डिलीवरी के बाद रिफंड कर दी जाएगी। यह रकम भेजने के बाद लेट पेमेंट करने के नाम पर 15200 रुपये ओर जमा कराया गया। इसके बाद 7510 रुपये और जमा कराए। इसके बाद फिर लेट पेमेंट के नाम पर 17 हजार रुपये जमा कराए गए। एक बार फिर से लेट पेमेंट के नाम पर 14999 रुपये ओर जमा कराए गए। फिर दूसरी ओर से कार के बारे में पूछने पर बताया गया कि नाइट डिले हो गया है। गाड़ी में आर्मी का असला बारूद भरा है आपको 35 हजार रुपए और जमा करना है रात 9 बजकर 16 मिनट पर दूसरी ओर से फोनकर्ता ने बताया कि कार की डील पूरी क्लियर करनी पड़ेगी।

पीड़ित ने बताया कि यह सुनते ही उसे ठगी का अहसास हुआउसने लगातार फोन पर संपर्क करना शुरू किया लेकिन दूसरी ओर से कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिल सका। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है।

संबंधित समाचार