परिणीति चोपड़ा ने किया खुलासा- 18 की उम्र में पहली बार किया Kiss, इस अभिनेता पर आया था दिल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा का कहना है कि सैफ अली खान उनके पहले क्रश रहे हैं। परिणीति चोपड़ा की फिल्म ‘द गर्ल ऑन द ट्रेन’ हाल ही में रिलीज हुआ और उनके काम को काफी पसंद किया जा रहा है। इसी बीच परिणीति चोपड़ा का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें उन्होंने अपने पर्सनल …

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा का कहना है कि सैफ अली खान उनके पहले क्रश रहे हैं। परिणीति चोपड़ा की फिल्म ‘द गर्ल ऑन द ट्रेन’ हाल ही में रिलीज हुआ और उनके काम को काफी पसंद किया जा रहा है। इसी बीच परिणीति चोपड़ा का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें उन्होंने अपने पर्सनल लाइफ के बारे में कई खुलासे किए हैं।

परिणीति चोपड़ा का एक वीडियो नेटफिलक्स के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है। जिसमें उन्होंने डू यू रीमेंबर चैलेंज लिया है। इस चैलेंज के दौरन परिणीति चोपड़ा ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी कई बातों को फैंस के साथ शेयर किया।

परिणीति चोपड़ा ने अपनी पहले डेट के बारे में खुलासा करते बताया, ‘मैं कभी डेट पर नहीं गई। हम घर पर मिलते थे और क्वालिटी टाइम स्पेंड करते थे। मूवी देखते और खाना ऑर्डर करके साथ में खाते थे।’ परिणीति चोपड़ा ने बताया कि सैफ अली खान उनके पहले क्रश हैं। परिणीति चोपड़ा ने बताया कि 18 साल की उम्र में उन्होंने पहली बार किस किया था।

संबंधित समाचार