लखीमपुर खीरी: करंट लगने से बाघ और जंगली सुअर की मौत, शिकारियों के तार बिछाने की आंशका
लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। दक्षिण खीरी वन प्रभाग के मोहम्मदी वन रेंज से सटे एक खेत मे बाघ व जंगली सुअर का शव मिलने से सनसनी फैल गई। बाघ का गला कटा हुआ था। वहीं पर उसका खून भी पड़ा था। जिससे कयास लगाए जा रहे है कि वन्यजीवों की तस्करी करने वाले शिकारियों द्वारा …
लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। दक्षिण खीरी वन प्रभाग के मोहम्मदी वन रेंज से सटे एक खेत मे बाघ व जंगली सुअर का शव मिलने से सनसनी फैल गई। बाघ का गला कटा हुआ था। वहीं पर उसका खून भी पड़ा था। जिससे कयास लगाए जा रहे है कि वन्यजीवों की तस्करी करने वाले शिकारियों द्वारा तार लगा कर घटना को अंजाम दिया गया है।
सुबह शौच के लिए गए ग्रामीणों ने वन रेंज अधिकारी व इलाकाई पुलिस को घटना की सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग व वन विभाग के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। डीएफओ समीर वर्मा के मुताबिक खेतों मे लगाए गए बिजली के तार मे फंस कर करंट लगने से दोनों की मौत की आंशका है।
सोमवार की सुबह मोहम्मदी वन रेंज की चैकी आवला के डोकरपुर गांव के समीप निकली पिरई नरवा नदी के निकट विनोद वर्मा के खेत के पास एक बाघ व जंगली सुअर का शव पड़ा हुआ वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने देखा बाघ का गला कटा हुआ था। जिसकी सूचना उन्होंने वन विभाग के अधिकारी सहित पुलिस को दी। बाघ वजन लगभग 4 से 4.5 कुंतल बताया जाता है। वहीं उम्र लगभग 6 से 7 साल बताई जा रही है।
मामले की जानकारी मिलते ही डायरेक्टर संजय पाठक, डीएफओ समीर कुमार, मोहम्मदी रेंजर मोबिन, डिप्टी रेंजर आरिफ, राम नरेश वर्मा, पुलिस उपाधीक्षक शुतांशु कुमार, थाना अध्यक्ष अनिल कुमार सैनी, उप निरीक्षक जेपी यादव ,सुरेंद्र कुमार सिंह मय हमराही साथियों के साथ मौके पर पहुंचे।
वहीं जांच करने पहुंचे डॉक्टरों ने बताया की प्रथम दृष्टया तो ये लगता है कि शिकारियों द्वारा खेतों में बिछाए गए बिजली के तार पर दौड़ाए गए बिजली करंट से बाघ व सुअर की मौत हुई है। दोनों के शवों को देख कर लगता है कि सुअर का शिकार करने के लिए बाघ दौड़ा होगा तभी कंरट की चपेट मे आने से दोनों की मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए बरेली आरबीआई भेजा गया है। रिपोर्ट के बाद ही मौत की असली वजह पता चल पायेगी।
“प्रथमदृष्टया बाघ व जंगली सुअर की मौत खेतों मे लगे तारों मे फैले बिजली करंट की वजह से होने की आंशका है। तारों को शिकार करने के लिए बिछाया गया था या नहीं यह जांच के बाद पता चलेगा। फिलहाल दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए बरेली भेजा गया है। बाघ की उम्र लगभग 6 से 7 साल है। वहीं वजन लगभग साढे़ चार कुंतल है।” -समीर कुमार वर्मा, डीएफओ साउथ
