रुद्रपुर: सर पर मारी गोली, वकील पर शक की सुईं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। भदईपुरा में एक व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिला है। मृतक के सिर के पिछले हिस्से में गोली लगी हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। परिजनों ने रिश्तेदारों पर हत्या का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार भदईपुरा निवासी रिंकू यादव …

रुद्रपुर, अमृत विचार। भदईपुरा में एक व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिला है। मृतक के सिर के पिछले हिस्से में गोली लगी हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। परिजनों ने रिश्तेदारों पर हत्या का आरोप लगाया है।

जानकारी के अनुसार भदईपुरा निवासी रिंकू यादव (27) रविवार को घर पर अकेला था। उसकी पत्नी बच्चो संग मायके गए हुए थे। सोमवार को जब मृतक का फोन स्विच आ रहा था। तो 4 बजे रिंकू के साले ने पड़ोस के एक लड़के को फोन कर घर पर जाकर रिंकू से बात कराने को कहा। पड़ोसी युवक जब घर पर गया तो उसके होश उड़ गये, घर पर खून से लथपथ रिंकू का शव बेड पर पड़ा हुआ था। उसने उसकी सूचना उसके साले और पत्नी को दी। जिसके बाद वह लोग शाम को घर आये।

मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। सीओ सिटी अमित कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टतया रिंकू की हत्या हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद और तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी। खबर लिखे जाने तक मृतक की पत्नी नीशू द्वारा हत्या की तहरीर देने की कार्यवाही की जा रही थी।

परिजनों ने रिश्तेदारो पर लगाया हत्या का आरोप

रूद्रपुर। रिंकू का इस तरह शव मिलने से उसकी पत्नी और साले ने अपने करीबी दो रिश्तेदारों सहित एक वकील पर हत्या का शक जताया है। मृतक के साले दीपक ने बताया कि मकान और पैसों के लेनदेन को लेकर उनके जीजा का अपने रिश्तेदारों से विवाद चल रहा था। जिसको लेकर रूद्रपुर कोतवाली में तीनाें के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा भी पंजीकृत है। जिसमें उन्होंने धोखाधड़ी कर मृतक के हिस्से के लगभग तीन लाख 20 हजार रुपये हड़प लिये थे।

रात 11 बजे तक हुई थी फोन पर बात

रूद्रपुर। मृतक रिंकू के साले दीपक ने बताया कि उसके जीजा की रविवार रात लगभग 11 बजे तक बहन से बात हुई थी। जिसके बाद से उसके जीजा का फोन स्विच ऑफ जा रहा था।

संबंधित समाचार