बरेली: 21 वर्षों में सबसे गर्म रहा फरवरी का महीना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। फरवरी महीने में पड़ी गर्मी ने इस बार पिछले 21 सालों का रिकार्ड तोड़ दिया। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, फरवरी के पूरे महीने में बारिश न होने की वजह से औसत तापमान सामन्य से पांच डिग्री सेल्यसियस अधिक है। सोमवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से 8 डिग्री अधिक रिकार्ड किया गया। मौसम …

अमृत विचार, बरेली। फरवरी महीने में पड़ी गर्मी ने इस बार पिछले 21 सालों का रिकार्ड तोड़ दिया। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, फरवरी के पूरे महीने में बारिश न होने की वजह से औसत तापमान सामन्य से पांच डिग्री सेल्यसियस अधिक है। सोमवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से 8 डिग्री अधिक रिकार्ड किया गया।

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, अभी मौसम ऐसा ही बना रहेगा। पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम विशेषज्ञ प्रोफेसर आरके सिंह के मुताबिक, फरवरी महीने में एक बार भी बारिश नहीं हुई है। पूर्वानुमान पूरे सर्दी के सीजन में 11 से 15 फरवरी तक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहने का था।

इस दौरान पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय तो हुआ लेकिन अत्यधिक कमजोर होने की वजह से बादल आए और बिना बरसे ही चले गए। बारिश न होने का कारण स्थानीय प्रभाव भी हो सकता है। पश्चिमी विक्षोभ को सक्रिय करने वाली हवा कैस्पियन सागर यूरोप की तरफ नमी लेकर तो चली लेकिन यहां आते-आते असर कम होता चला गया।

पश्चिमी यूपी में बारिश के लिए जितनी नमी चाहिए वह नहीं आई जिसकी वजह से कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी ही हुई। राजस्थान से आने वाली पश्चिमी हवा धूप कड़ी होने के कारण गर्म हो रही है। पूरे महीने का औसत वातावरण निकालने के लिए तीन चरणों में बांटते हैं। 1 फरवरी से 10 फरवरी तक न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस, 20 से 20 फरवरी तक न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस के औसत में आना चाहिए।

पूरे महीने का कुल तापमान न्यूनतम 12 और अधिकतम 23 डिग्री सेल्सियस होना चाहिए। सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। दिन में हवा 10 से 15 किलोमीटर घंटा रही। सुबह के समय आद्रता 71 फीसदी और शाम को नमी 44 फीसदी रही।

संबंधित समाचार