शाहजहांपुर: लाठी से पीटकर बेटे ने मां को मार डाला
अमृत विचार, रोजा। पारिवारिक विवाद के चलते बेटे ने अपनी वृद्ध मां के सिर पर लाठी मार दी। जिससे वह गंभीर रूप में घायल हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। गंभीर रूप से घायल वृद्धा को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया। जहां इलाज के दौरान …
अमृत विचार, रोजा। पारिवारिक विवाद के चलते बेटे ने अपनी वृद्ध मां के सिर पर लाठी मार दी। जिससे वह गंभीर रूप में घायल हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। गंभीर रूप से घायल वृद्धा को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
थाना क्षेत्र के ग्राम पींग रामापुर निवासी सोबरन की पत्नी राजेश्वरी (60) सोमवार सुबह घर में मौजूद थी, तभी उसका पुत्र दिनेश शराब के नशे में आ गया और परिवारिक विवाद के चलते दोनों के बीच में कहासुनी हो गई। कहासुनी के दौरान दिनेश आपा खो बैठा और पास रखी लाठी अपनी मां के सिर पर मार दी।
जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की सूचना गुर्रा चौकी प्रभारी को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई, पुलिस ने नशे में धुत दिनेश को हिरासत में ले लिया। जबकि गंभीर रूप से घायल राजेश्वरी को उपचार के लिए मेडिकल भेज दिया। जहां शाम को उसकी मौत हो गई।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि राजेश्वरी के तीन बेटे थे। छोटे बेटे रमनेश की मौत हो चुकी है। उसकी पत्नी परिवार से अलग रह रही हैं, जबकि दिनेश की पत्नी कलह के चलते अपने मायके में रह रही है। सोमवार की सुबह राजेश्वरी ने रमनेश की पत्नी के लिये कुछ गलत बोल दिया इसी बात पर शराब में धुत दिनेश ने लाठी मार दी। थाना प्रभारी दिनेश कुमार शर्मा ने बताया कि इस मामले की अभी तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
