शाहजहांपुर: स्कूल गईं तीन नाबालिग छात्राएं लापता, पुलिस की कई टीमें तलाश करने में जुटीं
शाहजहांपुर, अमृत विचार। सोमवार सुबह स्कूल गईं तीन नाबालिग छात्राओं के लापता हो जाने से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। घटना के बाद पुलिस प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। एसपी एस आनंद ने छात्राओं की तलाश में एसओजी समेत पुलिस की कई टीमों को लगा दिया। थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला दिलाजाक की …
शाहजहांपुर, अमृत विचार। सोमवार सुबह स्कूल गईं तीन नाबालिग छात्राओं के लापता हो जाने से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। घटना के बाद पुलिस प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। एसपी एस आनंद ने छात्राओं की तलाश में एसओजी समेत पुलिस की कई टीमों को लगा दिया।
थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला दिलाजाक की रहने वाली तीन नाबालिग छात्राएं बीते सोमवार स्कूल गईं थी, जिसके बाद वह देर रात तक घर नहीं लौटीं। परिजनों ने सदर थाने पहुंचकर पुलिस को जानकारी दी। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंचे एसपी समेत आलाधिकारी सदर थाने में कई घण्टों तक मौजूद रहे। छात्राओं की तलाश में एसओजी समेत कई पुलिस टीमों को लगा दिया गया है। वहीं पुलिस लगातार छात्राओं की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस ने सदर बाजार क्षेत्र से कुछ लोगों को शक के आधार पर हिरासत में लिया गया है।
“परिजनों द्वारा दी गई सूचना के मुताबिक छात्राओं को तलाश किया जा रहा है। कई पुलिस टीमों को छात्राओं की तलाशी के लिए लगा गया है। इस संबंध में शक के आधार पर लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस जल्द ही छात्राओं को बरामद कर लेगी।” -एस आनंद, एसपी शाहजहांपुर
