सुनील शेट्टी के बेटे अहान करने जा रहे हैं बॉलीवुड डेब्यू, अक्षय कुमार ने शेयर की पहली झलक
मुंबई। बॉलीवुड के माचो हीरो सुनील शेट्टी के पुत्र अहान शेट्टी फिल्म तड़प से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। अहान शेट्टी फिल्म तड़प में तारा सुतारिया के साथ नजर आएंगे। फिल्म तड़प एक लव स्टोरी होगी। अक्षय कुमार ने भी अहान के बॉलीवुड में एंट्री करने पर पोस्ट शेयर करके उन्हें शुभकामनाएं दी …
मुंबई। बॉलीवुड के माचो हीरो सुनील शेट्टी के पुत्र अहान शेट्टी फिल्म तड़प से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। अहान शेट्टी फिल्म तड़प में तारा सुतारिया के साथ नजर आएंगे। फिल्म तड़प एक लव स्टोरी होगी। अक्षय कुमार ने भी अहान के बॉलीवुड में एंट्री करने पर पोस्ट शेयर करके उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।
Big day for you Ahan…I still remember seeing your father, @SunielVShetty’s first film, Balwaan’s poster and today I’m presenting yours…. so happy and proud to share the poster of #SajidNadiadwala‘s #Tadap *ing #AhanShetty and @TaraSutaria, releasing in cinemas on 24th Sept! pic.twitter.com/UQZWV7i4Pm
— Akshay Kumar (@akshaykumar) March 2, 2021
अक्षय कुमार ने तड़प का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, “तुम्हारे लिए बड़ा दिन है अहान। मुझे आज भी याद है तुम्हारे पिता सुनील शेट्टी की पहली फिल्म बलवान का पोस्टर और आज तुम्हारी फिल्म का पोस्टर प्रिसेंट कर रहा हूं। तड़प का पोस्टर शेयर करके बहुत खुशी और गर्व महसूस हो रहा है। तड़प 24 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।”
Totally nailed the angry young man look here, looking forward to watching you on the big screen. Sending all my love and best wishes for #Tadap, in cinemas on 24th September.#AhanShetty @TaraSutaria @MilanLuthria @WardaNadiadwala @NGEMovies @foxstarhindi pic.twitter.com/bfCBdtvR77
— Akshay Kumar (@akshaykumar) March 2, 2021
वहीं अभिनेत्री तारा सुतारिया ने फिल्म का पोस्टर शेयर करने के साथ रिलीज डेट के बारे में भी जानकारी दी है। तारा ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, “एक लव स्टोरी ढेर सारे इमोशन्स के साथ। साजिद नाडियाडवाला की लव स्टोरी तड़प में जादू का अनुभव करें। यह फिल्म 24 सितंबर 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।”
