हल्द्वानी: ज्योति ने शिल्प कला में 12 देशों को पीछे छोड़ रचा इतिहास
हल्द्वानी, अमृत विचार। नटरांजली आर्ट थिएटर आगरा द्वारा पांच दिवसीय अंतरराष्ट्रीय ताज महोत्सव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में 12 देशों के कलाकारों ने प्रतिभाग किया। जिसमें कला की अलग-अलग विधाओं को लेकर प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम 21 फरवरी से 25 फरवरी आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में उत्तराखंड हल्द्वानी फतेपुर की निवासी ज्योति …
हल्द्वानी, अमृत विचार। नटरांजली आर्ट थिएटर आगरा द्वारा पांच दिवसीय अंतरराष्ट्रीय ताज महोत्सव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में 12 देशों के कलाकारों ने प्रतिभाग किया। जिसमें कला की अलग-अलग विधाओं को लेकर प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम 21 फरवरी से 25 फरवरी आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम में उत्तराखंड हल्द्वानी फतेपुर की निवासी ज्योति गोस्वामी ने शिल्पकला में प्रतिभाग किया और प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में ज्योति गोस्वामी द्वारा अवशिष्ट पदार्थों से विभिन्न आकृतियां बनाई। कार्यक्रम आयोजक अलका सिंह और रितु गोयल ने बताया कि ज्योति गोस्वामी (पुत्री श्री कृष्णा नाथ गोस्वामी और माता मीना देवी) कला के क्षेत्र में पिछले कई वर्षों से जुड़ी रहती हैं और विभिन्न कलाओं की प्रस्तुति देती हैं और उन्होंने बताया कि इस बार उनके द्वारा अपशिष्ट पदार्थों का बेहतर इस्तेमाल करने के बारे में बताया गया।
नटरांजली आर्ट थिएटर इस कार्यक्रम को पिछले 6 वर्षों से लगातार कराती आ रही है और हर साल कई देशों से कलाकार इस कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हैं। इस बार यह कार्यक्रम रत्न हीरा गार्डन में आयोजित किया गया और इस कार्यक्रम में नृत्य, संगीत, गायन-वादन, शिल्पकला, हस्तकला आदि कला की विधाओं को लेकर किया गया।
