जापान के इशिगाकी द्वीप में डूब चीन का जहाज, तीन लोग लापता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

टोक्यो। चीन का एक जहाज जापान के इशिगाकी द्वीप के उत्तर में डूब गया। जहाज पर 10 लोग सवार थे जिनमें से सात को बचा लिया गया है जबकि तीन लोग अब तक लापता हैं। क्योदो समाचार एजेंसी ने मंगलवार को बताया कि जापानी तट रक्षक दल ने समुद्र में सात लोगों को देखा और …

टोक्यो। चीन का एक जहाज जापान के इशिगाकी द्वीप के उत्तर में डूब गया। जहाज पर 10 लोग सवार थे जिनमें से सात को बचा लिया गया है जबकि तीन लोग अब तक लापता हैं।

क्योदो समाचार एजेंसी ने मंगलवार को बताया कि जापानी तट रक्षक दल ने समुद्र में सात लोगों को देखा और क्षेत्र में एक गश्ती नाव भेजी। नाव की मदद से सात लोगों को बचा लिया गया। यह हादसा ओकिनावा प्रांत के इशिगाकी तट से 330 किलोमीटर उत्तर में हुआ। एजेंसी ने बताया कि तीन लोगों का अब तक पता नहीं चल सका है।

 

संबंधित समाचार