हल्द्वानी: निगम करेगा पोस्टर, बैनर से शहर वासियों को जागरूक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। स्वच्छता सर्वेक्षण में पहले स्थान पर आने के लिए नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी है। शहर क्षेत्र में साफ-सफाई के अलावा लोगों में जागरूकता लाने के लिए अब पोस्टर और बैनर लगाए जाएंगे। शहर में सर्वेक्षण के जरिए साफ सफाई व प्रचार, प्रसार के लिए लगभग 10 लाख का खर्च …

हल्द्वानी, अमृत विचार। स्वच्छता सर्वेक्षण में पहले स्थान पर आने के लिए नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी है। शहर क्षेत्र में साफ-सफाई के अलावा लोगों में जागरूकता लाने के लिए अब पोस्टर और बैनर लगाए जाएंगे। शहर में सर्वेक्षण के जरिए साफ सफाई व प्रचार, प्रसार के लिए लगभग 10 लाख का खर्च किया जा रहा है।

सड़कों की सफाई हो या वार्डों में कूड़ा निस्तारण की समस्या निगम द्वारा सभी व्यवस्थाओं को चाक चौबंद करने पर जोर दिया जा रहा है। सर्वेक्षण अभियान में आम जनमानस को हिस्सा लेने के लिए भी जागरूक किया जा रहा है। इसके लिए बाकायदा विभाग की ओर से दो सदस्यीय चार टीमों का गठन भी किया गया है, जो शहर भर में लोगों को जागरूक करने का काम कर रही है। मार्च के अंत तक सर्वेक्षण के परिणाम आएंगे, इसके लिए कई महीनों से तैयारियां की जा रही है। अब विभाग की ओर से 400 पोस्टर और बैनर भी लगवाए जाएंगे। इससे पूर्व भी जागरूकता का संदेश देने के लिए पोस्टर लगाए गए थे। सर्वेक्षण अभियान के तहत इससे पूर्व हल्द्वानी नगर निगम ने प्रर्दशन में चौथा स्थान प्राप्त किया था और पहले स्थान पर देहरादून ने बाजी मारी थी।

ऑनलाइन सर्वेक्षण में ज्यादा से ज्यादा लोग भाग लें और जागरूक हों इसके लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। दो-तीन दिनों में शहर क्षेत्र में दोबारा से पोस्टर और बैनर लगवाने की कवायद शुरू हो जाएगी।

-सीएस मर्तोलिया, नगर आयुक्त, हल्द्वानी

संबंधित समाचार