बरेली: 50 लाख रुपये की स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
अमृत विचार, बरेली। बरेली नशीले पदार्थों की तस्करी का हब बनता जा रहा है। पुलिस आए दिन तस्करों को गिरफ्तार कर रही है। इसके बावजूद तस्करी नहीं रुक रही। किला पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए तस्करों के पास से करीब 50 लाख रुपये की कीमत की स्मैक …
अमृत विचार, बरेली। बरेली नशीले पदार्थों की तस्करी का हब बनता जा रहा है। पुलिस आए दिन तस्करों को गिरफ्तार कर रही है। इसके बावजूद तस्करी नहीं रुक रही। किला पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए तस्करों के पास से करीब 50 लाख रुपये की कीमत की स्मैक बरामद हुई है। पुलिस ने खुलासा करने के बाद आरोपियों को जेल भेज दिया।
फतेहगंज पश्चिमी देश के कोने हर कोने में मादक पदार्थ की तस्करी से जुड़ा होने के लिए अलग पहचान बना चुका है। फतेहगंज पश्चिमी से पूरे देश में मादक पदार्थ की तस्करी की जाती है। विभिन्न प्रदेशों की पुलिस कई बार क्षेत्र में दबिश देकर आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। सोमवार की रात किला पुलिस चेकिंग अभियान चला रही थी।
इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कार से बड़ी मात्रा में स्मैक की सप्लाई होने वाली है। पुलिस चेकिंग को देखकर एक कार का चालक भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस की टीम ने उसे घेराबंदी करके पकड़ लिया। कार में बैठे दो युवकों के पास तलाशी लेने पर पुलिस को स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में पकड़े गए तस्करों ने अपना नाम फतेहगंज पश्चिमी निवासी फैजान व अफजाल बताया है। पकड़ी गई स्मैक की अंतरराष्ट्रीय कीमत 50 लाख रुपये बताई जा रही है।
पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद जेल भेज दिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में इंस्पेक्टर किला राजकुमार तिवारी के साथ एसआई अजय कुमार, एसआई विकास यादव शामिल रहे। बीते करीब एक माह में 15 से अधिक आरोपी स्मैक तस्करी में पकड़े जा चुके हैं। इनमें सर्वाधिक आरोपित फतेहगंज पश्चिमी के हैं।
देहरादून में एक करोड़ की स्मैक के साथ पकड़ा गया था बरेली का तस्कर
देहरादून पुलिस ने पिछले दिनों करीब एक करोड़ रुपये की स्मैक के साथ बरेली के युवक को गिरफ्तार किया था। आरोपी से पूछताछ के बाद गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में पुलिस को अहम सुराग मिले थे। आरोपी ने अपना नाम शराफत पुत्र शखावत निवासी जानकी देवी इंटर कॉलेज के पास मोहल्ला सराय थाना, फतेहगंज पश्चिमी बताया था।
