बरेली: ये छात्र हैं, इन्हें परीक्षा देने में कोरोना का डर है लेकिन यहां इनकी Pawri हो रही है…
अमृत विचार, बरेली। स्कूलों ने जब ऑफलाइन परीक्षाओं का ऐलान किया तो इसका विरोध शुरू हो गया। छात्रों ने खुद स्कूल पहुंचकर कोरोना का डर बताया। कहा कि इसकी वजह से परीक्षाओं को ऑनलाइन ही होना चाहिए मगर यही छात्र रेस्टोरेंट में एकजुट होकर पार्टी कर रहे थे। जिसमें इन्हें कोरोना का डर नहीं सता …
अमृत विचार, बरेली। स्कूलों ने जब ऑफलाइन परीक्षाओं का ऐलान किया तो इसका विरोध शुरू हो गया। छात्रों ने खुद स्कूल पहुंचकर कोरोना का डर बताया। कहा कि इसकी वजह से परीक्षाओं को ऑनलाइन ही होना चाहिए मगर यही छात्र रेस्टोरेंट में एकजुट होकर पार्टी कर रहे थे। जिसमें इन्हें कोरोना का डर नहीं सता रहा था। जब स्कूल खुले तो एक स्कूल ने भी ऑफलाइन परीक्षाओं का नोटिफिकेशन जारी कर दिया। इसके बाद मंगलवार को कई छात्र स्कूल पहुंच गए और ऑनलाइन परीक्षा कराने की मांग करने लगे।
स्कूल प्रबंधक राजेश अग्रवाल ने छात्रों को समझाया कि परीक्षा के दौरान कोरोना प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन किया जाएगा। एक कक्षा में सिर्फ 12 छात्र ही बैठकर परीक्षा देंगे मगर छात्र मानने को तैयार नहीं थे। इसी बीच सोशल मीडिया पर छात्रों की फेयरवेल पार्टी के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए।
शिक्षकों ने जब ये फोटो देखे तो तत्काल प्रबंधक को भेजे। कहा कि यही छात्र हैं जो परीक्षा का विरोध कर रहे हैं। इस पर जब ये फोटो उन छात्रों को दिखाए गए तो वे भी चुप हो गए। बाद में एक-एक कर सभी छात्र वहां से निकल गए।
