देश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना के सक्रिय मामले बढ़े, 98 की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस (कोविड-19) के सक्रिय मामलों में 1,768 की वृद्धि हुई है और इस महामारी से 98 लोगों की मौत हुई है। इस बीच देश में अब तक एक करोड़ 56 लाख 20 हजार 749 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर …

नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस (कोविड-19) के सक्रिय मामलों में 1,768 की वृद्धि हुई है और इस महामारी से 98 लोगों की मौत हुई है। इस बीच देश में अब तक एक करोड़ 56 लाख 20 हजार 749 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 14,989 नये मामले आये हैं जिससे संक्रमितों की संख्या एक करोड़ 11 लाख 39 हजार से अधिक हो गयी है। पिछले 24 घंटों में 13,123 मरीज स्वस्थ हुए हैं जिसे मिलाकर अब तक एक करोड़ आठ लाख 12 हजार 044 लोग कोरोनामुक्त हो चुके हैं।

सक्रिय मामले 1768 बढ़ने से 1.70 लाख से अधिक हो गये हैं। इसी अवधि में 98 मरीजों की मौत के साथ इस बीमारी से मरने वालों की संख्या एक लाख 57 हजार 346 हो गयी है। देश में रिकवरी दर घटकर 97.06 रह गयी है और सक्रिय मामलों की दर घटकर 1.52 प्रतिशत हो गयी है जबकि मृत्युदर अभी 1.41 फीसदी है।

महाराष्ट्र कोरोना के सक्रिय मामलों में शीर्ष पर पहुंच गया है और राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान सर्वाधिक 1477 सक्रिय मामले बढ़ने से इनकी संख्या 80302 हो गयी है। राज्य में 6332 मरीज स्वस्थ हुए, जिसे मिलाकर कोरोना को मात देने वालों की तादाद 20.36 लाख से अधिक हो गयी है जबकि 54 और मरीजों की मौत से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 52,238 हो गया है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता