…जब पलट गया बीयर की पेटियों से भरा ट्रक, मच गई लूटपाट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के भोपाल-नागपुर मार्ग पर आज सुबह बीयर से भरा एक ट्रक सड़क किनारे एक खंबे से टकराकर पलट गया, जिससे ट्रक का चालक घायल हो गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार भोपाल-नागपुर राजमार्ग पर स्थित पांढुर्णा तहसील के सिवनी ग्राम के नजदीक सुबह बीयर से भरा एक ट्रक अगला टायर फटने …

छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के भोपाल-नागपुर मार्ग पर आज सुबह बीयर से भरा एक ट्रक सड़क किनारे एक खंबे से टकराकर पलट गया, जिससे ट्रक का चालक घायल हो गया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार भोपाल-नागपुर राजमार्ग पर स्थित पांढुर्णा तहसील के सिवनी ग्राम के नजदीक सुबह बीयर से भरा एक ट्रक अगला टायर फटने से विद्युत पोल से टकरा कर पलट गया। दुर्घटना में सीहोर निवासी चालक महेंद्र सिंह गंभीर रुप से घायल हो गया, जिसे समीप के अस्पताल ले जाया गया।

वहीं घटना की सूचना लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची बीयर की पेटियो को एक अन्य वाहन से अभिरक्षा में लिया। इंदौर से छत्तीसगढ़ के रायपुर जा रहे इस ट्रक में 15 सौ पेटी बीयर भरी थी। दुर्घटना के दौरान कुछ बीयर की बोलतें ट्रक के बाहर गिर गयी, जिसे ग्रामीण लूट ले गए।

संबंधित समाचार