हल्द्वानी: एसटीएच में मरीज और तीमारदारों के मोबाइल हो रहे चोरी
हल्द्वानी, अमृत विचार। सुशीला तिवारी राजकीय अस्पताल में मोबाइल चोरों का आतंक छाया है। पिछले 24 घंटे के भीतर अस्पताल से आठ मोबाइल चोरी कर लिए गए। एक पीड़ित की शिकायत पर पुलिस केस दर्ज कर चोरों का सुराग लगा रही है।महावीर गंज निवासी अब्दुल बासित का बेटा कबीर अस्पताल के दूसरे मंजिले पर सर्जरी …
हल्द्वानी, अमृत विचार। सुशीला तिवारी राजकीय अस्पताल में मोबाइल चोरों का आतंक छाया है। पिछले 24 घंटे के भीतर अस्पताल से आठ मोबाइल चोरी कर लिए गए। एक पीड़ित की शिकायत पर पुलिस केस दर्ज कर चोरों का सुराग लगा रही है।महावीर गंज निवासी अब्दुल बासित का बेटा कबीर अस्पताल के दूसरे मंजिले पर सर्जरी वार्ड में भर्ती है।
मंगलवार को तीमारदारी के लिए दूसरा बेटा अमान अपने साथी के साथ गया था। सुबह साढ़े पांच बजे तीनों युवकों के मोबाइल गायब मिले। उन्होंने मोबाइल चार्जिंग पर लगाए थे।आसपास काफी तलाश के बाद भी नहीं मिले। इस दौरान पता चला कि कुछ अन्य मरीज और तीमारदारों के मोबाइल भी चोरी हो चुके हैं। इस तरह चोर सर्जरी वार्ड से ही आठ मोबाइल पर हाथ साफ कर चुका था।
एक साथ आठ मोबाइल चोरी होने से मरीजों, तीमारदारों और स्टाफ के बीच हड़कंप मच गया। पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। एसएसआई कैलाश सिंह नेगी ने बताया कि मैन्युअल जांच और सर्विलांस के जरिये चोर का सुराग लगाया जा रहा है।
