हल्द्वानी: आर्मी भर्ती के लिए कोरोना रिपोर्ट लेने पहुंचे युवकों को स्वास्थ्य विभाग ने घंटों कराया इंतजार
हल्द्वानी, अमृत विचार। स्वास्थ्य विभाग की लापरवाहियों के कारण आम लोगों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। सीएमओ कैंप कार्यालय द्वारा मिलने वाली रिपोर्ट के लिए लोगों का घंटों तक इंतजार करना पड़ रहा है। लोगों के बार -बार कहने के बावजूद विभाग द्वारा समय पर रिपोर्ट नहीं दी जा रही है। रिपोर्ट में …
हल्द्वानी, अमृत विचार। स्वास्थ्य विभाग की लापरवाहियों के कारण आम लोगों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। सीएमओ कैंप कार्यालय द्वारा मिलने वाली रिपोर्ट के लिए लोगों का घंटों तक इंतजार करना पड़ रहा है। लोगों के बार -बार कहने के बावजूद विभाग द्वारा समय पर रिपोर्ट नहीं दी जा रही है। रिपोर्ट में देरी होने पर दूर – दराज क्षेत्रों से आए युवाओं ने नाराजगी दर्ज कराई।
बुधवार को कैंप कार्यालय में रिपोर्ट लेने के लिए सुबह से पहुंचे सैकड़ों युवाओं को रिपोर्ट लेने के लिए दोपहर दो बजे तक प्रतीक्षा करना पड़ा। कई बार अधिकारियों से गुहार लगाने के बाद भी युवाओं को दोपहर बाद तक रिपोर्ट नही मिली थी। रिपोर्ट में देरी पर युवाओं की कई बार कर्मचारियों से तीखी झड़प भी हुई । मौके पर पुलिस बल के पहुंचने पर युवाओं को जल्द से जल्द रिपोर्ट देने का आश्वासन दिया गया।
युवाओं ने स्वास्थ्य विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बताया कि उन्हें रानीखेत में आयोजित आर्मी भर्ती में हिस्सा लेने के लिए कोरोना की जांच कराई थी। जिसकी रिपोर्ट तैयार होने के बावजूद भी अभी तक नहीं दी गई है। रिपोर्ट में देरी के कारण युवाओं को भर्ती से बाहर किया जा सकता है। उनका यह भी कहना है कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी लिस्ट के मुताबिक पहले नंबर पर नाम दर्ज होने के बाद भी युवाओं को घंटों तक रोका जा रहा है।
तीन सौ से ज्यादा युवाओं की रिपोर्ट सौंप दी गई है। रिपोर्ट को ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड होने में देरी के कारण वितरण में भी देरी हुई। सभी लोगों को रिपोर्ट तैयार कर सौंप दी गई है।
डॉ. रश्मि पंत, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, हल्द्वानी
