हल्द्वानी: ज्योलीकोट के पास वैन-कैंटर की भिड़ंत, एक की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। ज्योलिकोट में स्कूल वैन और कैंटर की भिड़ंत हो गई। हादसे में वैन चालक की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दो छात्राएं और वार्डन घायल हुई। दुर्घटना के बाद दूसरा वाहन मौके से भाग निकला। पुलिस आरोपी वाहन चालक की तलाश कर रही है।बुधवार दोपहर दो बच्चों आस्था और कादंबरी की तबियत …

हल्द्वानी, अमृत विचार। ज्योलिकोट में स्कूल वैन और कैंटर की भिड़ंत हो गई। हादसे में वैन चालक की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दो छात्राएं और वार्डन घायल हुई। दुर्घटना के बाद दूसरा वाहन मौके से भाग निकला। पुलिस आरोपी वाहन चालक की तलाश कर रही है।बुधवार दोपहर दो बच्चों आस्था और कादंबरी की तबियत खराब होने के बाद वैन चालक बेलवाखान निवासी सूरज आर्य (23) वार्डन करूणा के साथ ट्रीटमेंट के लिए जा रहा था।

ज्योलिकोट के बलूटी मोड के एक कैंटर ने वैन को टक्कर मार दी। हादसे के बाद कैंटर चालक मौके से भाग गया। राहगीरों की सूचना पर ज्योलिकोट चौकी प्रभारी जोगा सिंह सिंधू और पुलिस टीम ने रेस्क्यू कर घायलों को निजी वाहनों से अस्पताल भेजा। बेस अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने सूरज को मृत घोषित कर दिया। वार्डन और दो बच्चों को फर्स्ट एड के बाद रिलीव कर दिया गया। चौकी प्रभारी ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगाया जा रहा है। इधर, पुलिस ने पंचनामा भर पीएम के लिए अस्पताल से शव कब्जे में ले लिया है।

संबंधित समाचार