बरेली कॉलेज में छात्रा को लेकर भिड़े छात्र

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। बरेली कॉलेज में बुधवार को एक छात्रा के चक्कर में छात्र व बाहरी युवकों में झगड़ा हो गया। झगड़े की सूचना पर प्रॉक्टर्स पहुंचे और दो छात्रों व एक छात्रा को चीफ प्रॉक्टर के ऑफिस में लाया गया। विवाद एक छात्रा को अश्लील कमेंट करने की वजह से हुआ था। चीफ प्रॉक्टर …

अमृत विचार, बरेली। बरेली कॉलेज में बुधवार को एक छात्रा के चक्कर में छात्र व बाहरी युवकों में झगड़ा हो गया। झगड़े की सूचना पर प्रॉक्टर्स पहुंचे और दो छात्रों व एक छात्रा को चीफ प्रॉक्टर के ऑफिस में लाया गया। विवाद एक छात्रा को अश्लील कमेंट करने की वजह से हुआ था। चीफ प्रॉक्टर ने सभी से लिखित में शिकायत ली और उनके आई कार्ड जब्त कर लिए। आरोपी छात्र को 5 दिन तक कॉलेज में न आने की हिदायत दी गई है।

एमकॉम की छात्रा ने बताया कि वह शादीशुदा है और उसके परिवार में सभी सेना से हैं। तीन दिन पहले एमकॉम के एक छात्र ने उसकी तरफ इशारा करते हुए अश्लील हरकत की थी। उसके साथ पढ़ने वाले छात्र ने भी उसे बताया था। उसने बताया कि कॉलेज के कर्मचारी भगवान दास के बेटे निखिल को वह जानती है।

बुधवार को इसी को लेकर बदतमीजी करने वाला छात्र आया और उसने झगड़ा शुरू कर दिया। उसने उसके साथ पढ़ने वाले छात्र से भी हाथापाई की। मौके पर पहुंचे प्रॉक्टर्स ने मामला शांत कराया। कर्मचारी का बेटा मौके से फरार हो गया।

बताते हैं कि झगड़ा करने वाले छात्र की बहन भी पहुंच गई। सभी ने चीफ प्रॉक्टर वंदना शर्मा के सामने अपनी बात रखी। चीफ प्रॉक्टर ने छात्र का आई कार्ड जमा कर लिया और उससे लिखित में माफीनामा मांगा है। छात्रा से लिखित शिकायत मांगी तो वह रोने लगी और परिवार की बदनामी और करियर के चलते उसने लिखित शिकायत नहीं दी। इस पर छात्रा को भी किसी छात्र से मतलब न रखने की हिदायत दी गई।

चीफ प्रॉक्टर ने कर्मचारी भगवानदास को बुलवाया लेकिन उसने अपनी पत्नी को भेज दिया। चीफ प्रॉक्टर ने पत्नी से साफ कहा कि उसके बेटे कॉलेज में नजर नहीं आने चाहिए नहीं तो सख्त एक्शन लिया जाएगा। कॉलेज के पूर्वी और पश्चिमी गेट पर बाहरी लड़के झुंड बनाकर खड़े रहते हैं। कई नेता भी अंदर आ जाते हैं और गुंडागर्दी करते हैं। महाविद्यालय प्रशासन भी कोई सख्त एक्शन नहीं ले पा रहा है। बुधवार को बारादरी थाना प्रभारी शितांशु शर्मा भी अचानक पूर्वी गेट पर पहुंचे और झुंड लगाकर खड़े युवकों को खदेड़ दिया।

पहले भी हो चुके हैं विवाद
बरेली कॉलेज में कुछ दिनों पहले दो युवकों की कॉलेज परिसर में पिटाई हुई थी। इसका वीडियो भी वायरल हुआ था। वहीं, एलएलबी विभाग में जूनियर छात्र के साथ मारपीट का मामला अभी चल ही रहा है। इसके अलावा कॉलेज परिसर के टॉयलेट में कॉलेज की छात्रा व बाहरी छात्र को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया था।

संबंधित समाचार