अल्मोड़ा: अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे पर केमू की बस पलटी, 16 घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अल्मोड़ा, अमृत विचार। अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे पर लोधिया के निकट केएमओयू की एक बस गुरुवार दोपहर के समय सड़क पर पलट गई। इस हादसे में बस में सवार 16 लोग घायल हो गए। जिन्हें आनन-फानन में एंबुलेंस की सहायता से बेस अस्पताल पहुंचाया गया है। जहां उनका उपचार किया जा रहा है। तीन घायलों का फ्रैक्चर …

अल्मोड़ा, अमृत विचार। अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे पर लोधिया के निकट केएमओयू की एक बस गुरुवार दोपहर के समय सड़क पर पलट गई। इस हादसे में बस में सवार 16 लोग घायल हो गए। जिन्हें आनन-फानन में एंबुलेंस की सहायता से बेस अस्पताल पहुंचाया गया है। जहां उनका उपचार किया जा रहा है। तीन घायलों का फ्रैक्चर बताया गया है, बांकी अन्य सभी घायलों की हालत सामान्य है। सौभाग्य से बड़ा हादसा टल गया।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक केएमओयू की बस संख्या यूके 04 पीए 1189 बागेश्वर से अल्मोड़ा होते हुए हल्द्वानी को जा रही थी। जो अल्मोड़ा से कुछ ही दूर लोधिया बैरियर के समीप एक मोड़ पर अचानक संतुलन बिगड़ जाने से सड़क पर ही पलट गई। बताया जा रहा है कि बस की रफ्तार तेज थी और सामने से आ रही एक बाइक को बचाने के प्रयास में यह घटना घटी।इससे यात्रियों की चीख पुकार मच गई। हादसा अपराह्न करीब तीन बजे के आसपास का है। बस में चालक समेत 16 लोग शामिल थे।

इन यात्रियों चालक के अलावा 3 बच्चे, 3 महिलाएं व 9 पुरुष लोग शामिल हैं। सूचना मिलते ही आसपास के लोग व प्रभारी कोतवाली हरेंद्र चौधरी मय पुलिस फोर्स के मौके पर पहुंचे। घायलों को निकालकर एंबुलेंस से बेस अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है। बेस अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डा. एचसी गढ़कोटी ने बताया​ कि सभी 16 घायलों का इलाज चल रहा है और सभी की हालत ठीक एवं सामान्य है।

हादसे में घायलों की सूची
महेश जोशी पुत्र तारा दत्त जोशी (32 वर्ष) निवासी मोटाहल्दू हल्द्वानी, तिलक पुत्र नर बहादुर (35 वर्ष) नेपाल, दीपा पत्नी तिलक (26 वर्ष) नेपाल, आशिका पुत्री तिलक (3 वर्ष), राधिका पुत्री तिलक (9 वर्ष) नेपाल, हरीश राम पुत्र बची राम (55 वर्ष) निवासी कांडा, प्रेम सिंह पुत्र मोहन सिंह (46 वर्ष) निवासी देवलचौड़ बागेश्वर, विनोद कुमार पुत्र धनी राम (38 वर्ष) निवासी धपोलासेरा, लक्ष्मण पुत्र दौलत सिंह (64 वर्ष) निवासी बागेश्वर, शशि प्रभा पत्नी लक्ष्मण (59 वर्ष) निवासी बागेश्वर, आनंद बल्लभ पुत्र जीवन चंद्र (60 वर्ष) निवासी मोटाहल्दू हल्द्वानी, राजेंद्र कुमार पुत्र विजय कुमार (48 वर्ष) निवासी खड़कपुर हल्द्वानी, प्रदीप कुमार पुत्र चनी राम (32 वर्ष) निवासी शिवाली रानीखेत, जीवांश पुत्र प्रदीप कुमार (01 वर्ष) निवासी शिवाली रानीखेत, बसंती पत्नी प्रदीप कुमार (26 वर्ष) निवासी शिवाली रानीखेत तथा नंदी पत्नी जगदीश (45 वर्ष) बागेश्वर।।

सौभाग्य से बड़ा हादसा टला
जिस जगह पर बस पलटी, उससे नीचे पहाड़ी है। बस ऊपर दीवार की ओर पलटी, इसलिए जोखिम से सभी यात्रियों की जान बच गई। अगर बस खाई की ओर पलटती, तो बड़े हादसे से इंकार नहीं किया जा सकता। मगर सौभाग्य से बड़ा हादसा टल गया।

संबंधित समाचार